फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Voting started half an hour late due to EVM malfunction

Yamuna Nagar News: ईवीएम में खराबी से आधे घंटे देरी से शुरू हुआ मतदान

Sun, 06 Oct 2024 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 06 Oct 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Voting started half an hour late due to EVM malfunction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/रादौर। रादौर विधानसभा क्षेत्र रादौर के 235 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। मतदान शुरू होते ही सुबह बैंडी गांव में बने केंद्र पर ईवीएम में तकनीकी खराबी आने से आधे घंटे देरी से वोट डालने का काम शुरू हुआ। मशीन को ठीक कर मतदान शुरू कराया गया।
रादौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्याम सिंह राणा ने नगर पालिका कार्यालय में बने केंद्र पर, कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने पैतृक गांव सारन में, बसपा प्रत्याशी धर्मपाल तिगरा ने तिगरा गांव में, पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने अपने गांव मंधार में बने मतदान केंद्र पर मतदान किया। रादौर के खादर क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों पर महिलाएं घूंघट की ओट में मतदान करने पहुंची। मतदान को लेकर पुरुषों के साथ महिलाओं में काफी उत्साह दिखा।
विज्ञापन

बुजुर्ग व दिव्यांगजन भी मतदान करने से नहीं चूके। बुबका गांव में व्हीलचेयर पर आए ईश्वर सिंह व खुर्दबन के नरेश सैनी ने बताया कि मतदान लोकतंत्र का पर्व है। इसमें सभी को भागीदारी करनी चाहिए। ईश्वर सिंह को उनका बेटा व्हीलचेयर पर लेकर मतदान केंद्र तक आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed