{"_id":"67c9f1950c7d2a024f0ee459","slug":"volunteers-should-spread-awareness-about-cleanliness-dr-karuna-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-134157-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता की अलख जगाएं स्वयंसेवक : डाॅ. करुणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता की अलख जगाएं स्वयंसेवक : डाॅ. करुणा
Fri, 07 Mar 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर शुभारंभ वीरवार को हुआ। कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. करुणा ने कहा कि स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना भी इस शिविर का एक उद्देश्य है। स्वयंसेवक लोगों को स्वच्छता का महत्व बताकर सफाई की अलख जगाएं।
मांडखेड़ी की टपरिया गांव में रात दिन चलने वाले इस शिविर में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयां शिविर में भाग ले रही हैं। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक अग्रसेन चौक शाखा के प्रबंधक प्रशांत कुमार ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने यूथ फॉर डिजिटल लिट्रेसी पर अपने विचार रखे।
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. करुणा ने कहा कि सामाजिक समरसता पैदा करना, जाति-धर्म-सम्प्रदाय को लेकर मनमुटाव को दूर करने हेतु जनता को जागरूक करना राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रमुख काम है। उन्होंने कहा कि हमें अधिकारों से पहले कर्तव्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। जिससे हम एक अच्छे नागरिक बनकर अपने देश के विकास के लिए कार्य कर सकते है। पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजय चावला एवं डॉ. अनिल कुमार ने अपने अनुभव साझा किए।