फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Villagers came to meet DC regarding the problems of the village

Yamuna Nagar News: गांव की समस्याओं लेकर डीसी से मिलने पहुंचे ग्रामीण

Wed, 01 Mar 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 01 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Villagers came to meet DC regarding the problems of the village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। गांव में श्मशान भूमि सुधार के लिए राटौली वासी मंगलवार को डीसी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने डीसी को ज्ञापन देकर सुधार की मांग की। इसके अलावा अन्य समस्याएं बताकर निवारण कराने की गुहार लगाया।
ज्ञापन में लोगों ने कहा कि उनकी गांव की आबादी करीब 1600 है। गांव की श्मशान भूमि के लिए काफी समय से ग्रांट आई हुई है। परंतु इसका प्रयोग नहीं किया जा रहा है। यहां पर मूल सुविधाएं तक नहीं है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बोबी कुमार, जोगिंद्र सिंह, कर्णदीप सिंह, गुरदीप सिंह, भूपिंद्र सिंह ने बताया कि नगर निगम के अधीन होने के बावजूद उनके गांव का विकास नहीं हो पा रहा है। श्मशान भूमि की एक तरफ से दीवार बनी हुई है, दो तरफ की दीवार का निर्माण करवाया जाना है। वहीं यहां पर बिजली की व्यवस्था भी होनी चाहिए।
विज्ञापन

श्मशान भूमि में तीन पोल, पानी की टंकी, बैठने के लिए बेंच और मुख्य गेट लगाने की सख्त जरूरत है। इसके लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। करीब 15 दिन पहले यहां पर ईंटो की ट्रॉली मंगवाई थी, लेकिन फिर अचानक ईंटे हटवा दी गई। वहीं लोगों ने कहा कि गांव के पास नाला है। बरसात में नाला ओवरफ्लो हो जाता है। जिससे गांव की गलियों में दो से तीन फीट तक पानी भर जाता है। एक तरफ जहां गलियों से निकलना मुश्किल हो जाता है, वहीं पानी घरों में मार करने लगता है। गांव में सीवर लाइन बिछाने की जरूरत है, जिसकी मांग कई सालों से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उनके गांव में पार्क का निर्माण करवाया जाए। जिससे गांव के बच्चे, बुजुर्ग, किशोर व महिलाएं वहां सैर कर सकें। वहीं उन्होंने कांसापुर रोड के पास तीव्र मोड़ पर दुर्घटनाएं रोकने के प्रबंध करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण यह मांगें कई सालों से कर रहे हैं और कई बार ज्ञापन व शिकायतें दे चुके हैं। परंतु समस्या का समाधान किया हुआ है। इस बार नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि गांव की समस्याओं की सटीक जानकारी के लिए अधिकारियों को भेजा जाएगा। समस्याओं के तुरंत समाधान के प्रावधान किए जाएंगे। लोगों को जल्द परेशानियों से निजात दिलवाया जाएगा। ग्रांट जारी होने के बारे और इसका प्रयोग न किए जाने के कारणों का भी पता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed