फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Villagers blew cow summugler's truck

ग्रामीणों ने फूंका गो तस्करों का ट्रक

Sat, 19 Dec 2015 12:23 AM IST
यमुनानगर/खिजराबाद/अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/खिजराबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Villagers blew cow summugler's truck
यमुना नदी के रास्ते गायाें को वध के लिए यूपी ले जा रहे गो तस्करों के वाहन को ग्रामीणों ने आग लगा दी। ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर मौके पर रवाना हुए खिजराबाद एसएचओ व पुलिस कर्मचारी नदी के पानी में करीब पांच घंटे तक फंसे रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार तड़के गो तस्कर कलेसर गांव से आगे यमुना नदी के रास्ते यूपी की ओर गायों से भरा ट्रक  लेकर जा रहे थे। नदी के बीच पहुंचकर ट्रक अचानक बंद हो गया। इसके बाद तस्कर ट्रक में लदी गायाें को उतारकर पानी से होते हुए यूपी की ओर ले जाने लगे। गायों को यूपी की ओर ले जाते देखकर गांव के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और ट्रक की ओर लपके। ग्रामीणों को आता देख गो तस्कर ट्रक छोड़कर यूपी की ओर भाग गए। ग्रामीण ट्रक के पास पहुंचे तो ट्रक के बोनट में धुआं निकल रहा था। ट्रक के भीतर लदी गायें कड़ाके की ठंड व कम जगह होने के कारण अधमरी हो गई थी। गायों की हालत देख गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक के केबिन में आग लगा दी।
विज्ञापन



नदी के भंवर मेें फंसी ट्रैक्टर-ट्राली
यमुना नदी में गायों से भरा ट्रक फंसा होने की सूचना खिजराबाद पुलिस को दी गई। कुछ देर में थाना प्रभारी बरखाराम व अन्य पुलिस कर्मचारी घटनास्थल की ओर रवाना हुए। नदी में पानी होने के कारण एसएचओ व पुलिस कर्मचारी एक ट्रैक्टर-ट्राली में बैठकर ट्रक की ओर बढे़। जब ट्रैक्टर-ट्राली पानी के बीच पहुंची तो भंवर में फंसकर आगे नहीं बढ़ सकी। ट्रैक्टर-ट्राली के पानी के बीच होने से पुलिस कर्मचारी नीचे नहीं उतर सके और करीब पांच घंटे तक ट्रैैक्टर-ट्राली में ही फंसे रहे। बाद में अर्थ मूवर मशीन को मौके पर मंगवाकर ट्रैैक्टर-ट्राली को पानी से बाहर निकाला गया, जिसके बाद पुलिस गो तस्करों के ट्रक तक पहुंची। ट्रक में करीब एक दर्जन गायें अधमरी हालत में मिली। पुलिस ने ट्रक को नदी से निकाल कर अपने कब्जे में ले लिया। ट्रक का केबिन पूरी तरह से जल गया। पुलिस ने ट्रक से बरामद गायों की डाक्टरी जांच करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



हथनीकुंड बैराज नाके से बचने के लिए बदला रास्ता
गो तस्कर खिजराबाद से होते हुए हथनीकुंड व ताजेवाला रास्ते से यूपी जाने की बजाए कलेसर गांव से नदी के रास्ते यूपी में घुसने की फिराक में थे। कलेसर से कई कच्चे रास्ते यूपी के गांवों को निकलते हैं, जहां से दिन रात रेत-बजरी की तस्करी की जा रही है। रात का समय होने के कारण तस्कर अंधेरे में रास्ता भटक कर नदी के तेज बहाव में जा फंसे।

गो तस्कराें के ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तस्कराें की पहचान कर उनके खिलाफ गो तस्करी का मामला दर्ज किया जाएगा।
बरखाराम, एसएचओ, थाना खिजराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed