{"_id":"6769b7f68f29a455130bf894","slug":"villagers-are-afraid-of-becoming-homeless-after-the-village-roads-are-closed-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-130345-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गांव के रास्ते बंद होने के बाद ग्रामीणों को सता रहा बेघर होने का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गांव के रास्ते बंद होने के बाद ग्रामीणों को सता रहा बेघर होने का डर
Tue, 24 Dec 2024 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
दीपेंद्र कुमार
यमुनानगर। यमुना नदी पार यूपी की सीमा से सटे हरियाणा के पोभारी गांव के रास्तों का प्रकरण तूल पकड़ रहा है। रास्ते बंद होने के बाद ग्रामीणों को बेघर होने का डर सताने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि यूपी प्रशासन गांव को खाली कराना चाहता है। ग्रामीणों ने यमुनानगर प्रशासन ने भी इस संबंध में वार्ता की है। एसडीएम रादौर का कहना है कि गांव में टीम भेजकर प्रकरण की जांच कराई जाएगी। पोभारी गांव यमुना नदी के पार यूपी की सीमा से सटा है और उन्हेंडी ग्राम पंचायत का हिस्सा है। पिछले करीब एक सप्ताह से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले यूपी के सहारनपुर जिले के नकुड़ क्षेत्र के टाबर गांव में खनन की ट्रॉली से एक महिला की हो गई थी।
इसके बाद सहारनपुर जिला प्रशासन ने गांव के रास्तों को बंद कर दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते बंद होने से दिक्कत पैदा हो गई है। गांव से बाहर जाने के लिए यमुना नदी पार करना ही एकमात्र रास्ता है। ग्रामीण महबूब का कहना है कि यूपी प्रशासन गांव को हटाने की भी चेतावनी दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन पर करीब 40 साल से वह रह रहे हैं। उन्हें बेघर होने का डर है। उधर, समस्या को लेकर कुछ ग्रामीणों ने एसडीएम रादौर से भी मुलाकात की है। एसडीएम ने प्रकरण की जांच कराने की बात कही है। संवाद