Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Vihaan first, Purv second in 100-meter race

Yamuna Nagar News: 100 मीटर दौड़ में विहान प्रथम, पूर्व को द्वितीय स्थान

Thu, 26 Nov 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 26 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Vihaan first, Purv second in 100-meter race
रादौर। शहर के लाइक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव का समापन 27 नवंबर को होगा। इस दौरान विद्यार्थियों ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। इस दौरान एलकेजी की 100 मीटर दौड़ में विहान ने प्रथम, पूर्व ने द्वितीय व निमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चेहरे से गेंद पकड़ने की प्रतियोगिता में प्रिंसी ने प्रथम व हियांश ने द्वितीय स्थान पाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्य नेहा देवी ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। खेलों से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सहयोग व टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेने व हार-जीत से उठकर खेल भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। नर्सरी कक्षा की कोन रेस में कार्तिक ने प्रथम, नैतिक ने द्वितीय व वंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में भी कार्तिक प्रथम, नैतिक द्वितीय व हरित तृतीय स्थान पर रहे। डक फेस रेस में विहान प्रथम, गौरी द्वितीय व सिकंदर तृतीय स्थान पर रहे। यूकेजी की 100 मीटर दौड़ में ऋतिक प्रथम, पूर्व द्वितीय व नक्ष तृतीय रहे। क्रैब रेस में हर्षिका ने प्रथम, ललित ने द्वितीय व पूर्व ने तृतीय स्थान हासिल किया। पहली कक्षा की 100 मीटर दौड़ में प्रिंस ने प्रथम, लवनीत ने द्वितीय व जॉय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कोन रेस में नमन प्रथम, प्रिंस द्वितीय व विहान तृतीय स्थान पर रहे। दूसरी कक्षा की 100 मीटर दौड़ में परमिश ने प्रथम, अवनी ने द्वितीय व एकांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रोल द बॉल प्रतियोगिता में एकांश प्रथम, तेजस द्वितीय व शिवांश तृतीय स्थान पर रहे। तृतीय की 200 मीटर दौड़ में विराज ने प्रथम, हियांश ने द्वितीय व रियांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चौथी कक्षा की 200 मीटर दौड़ में हर्षित ने प्रथम, भविष्य ने द्वितीय व यशप्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मटेरियल पिकिंग प्रतियोगिता में देविका प्रथम, यशप्रीत द्वितीय व भविष्य तृतीय स्थान पर रहे। पांचवीं कक्षा की 200 मीटर दौड़ में तेजस ने प्रथम, तृषा ने द्वितीय व सागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पास द रिंग प्रतियोगिता में तृषा प्रथम, तेजस द्वितीय व गौतम तृतीय स्थान पर रहे। छठी कक्षा की 200 मीटर दौड़ में नित्या प्रथम, दक्षित द्वितीय व गणिश तृतीय रहे। सातवीं की 200 मीटर दौड़ में वंश प्रथम, अमान द्वितीय व अर्श तृतीय रहे। आठवीं से दसवीं कक्षा की बालक दौड़ में अयान ने प्रथम, तनिष ने द्वितीय व नितिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालिका वर्ग में गुरनिंद्र कौर ने प्रथम, वासु ने द्वितीय व हिमानी ने तृतीय स्थान हासिल किया। संवाद
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed