{"_id":"65aaebc1993ce640e5022c9d","slug":"used-to-demand-money-by-threatening-not-to-bid-in-liquor-shops-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-12709-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शराब के ठेकों में बोली न लगाने की धमकी देकर मांगते थे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शराब के ठेकों में बोली न लगाने की धमकी देकर मांगते थे रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शराब ठेकेदार को ठेका लेने के लिए बोली लगाने पर धमकी देने के केस में पुलिस ने गैंगस्टर काला राणा से पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि गैंगस्टर राणा व उसके साथी आपस में साजिश रचकर लोगों को धमकियां देते थे, ताकि कोई शराब के ठेकों में बोली न लगाए और उन्हें पैसे देता रहे। पूछताछ के बाद पुलिस ने काला राणा को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में अब तक पुलिस नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
बता दें गांव एमटी करेहड़ा के पूर्व सरपंच भूषण कुमार ने एसपी को शिकायत दी थी कि वह जठलाना-पालेवाला जोन में शराब के ठेकों में पार्टनर था। सरकार ने किसी वजह से ठेके सील कर दिए थे और 28 नवंबर को दोबारा से टेंडर किए थे। 26 नवंबर को उसके पास भानू राणा का फोन आया कि अगर उसने जठलाना एरिया में ठेके लेने चाहे तो जान से मार देंगे। उसके पास कई बार फोन कर धमकी दी गई। इस शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो पाया कि वीरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा, भानू राणा, सलेमपुर निवासी शनि, तरुण सिंगारी उर्फ तन्नू, मनीष उर्फ मन्नू, युगांक शर्मा उर्फ यांकी, जगाधरी निवासी विकास उर्फ विक्की, गांव गोलनी निवासी रविंद्र उर्फ कल्लू, कमालपुर निवासी भंवर सिंह उर्फ भूरा, यूपी के संधेड़ी निवासी सुभाष, मुस्तफाबाद निवासी लाडी, योगेश और सागर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ये सभी लोग आपस में साजिश रचकर लोगों को धमकियां देते हैं, ताकि कोई शराब के ठेकों में बोली न लगाए और उन्हें पैसे देता रहे। इससे सरकार को राजस्व की हानि होती है। जठलाना पुलिस ने इस मामले में 15 दिसंबर को आरोपियों पर केस दर्ज किया था।