फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Uncle and niece attacked and injured

Yamuna Nagar News: चाचा-भतीजी पर हमला कर किया घायल

Mon, 26 Jan 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 26 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Uncle and niece attacked and injured
यमुनानगर। एक ही परिवार के लोगों ने चाचा-भतीजी पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। छछरौली थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मोहियुदीनपुर नगला निवासी नाजर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसका गांव के ही अकरम और तासीम के साथ विवाद हो गया था। उस समय गांव के लोगों ने मामला शांत करवा दिया था। वह 22 जनवरी की शाम अपने घर पर था, तभी अकरम व तासीम अपने पिता रोशनदीन और मां रिशा के साथ वहां पहुंचे और उस पर कुल्हाड़ी व गड़ासी से हमला कर दिया। भतीजी सोहिना उसे बचाने के लिए आई तो आरोपियों ने उसे भी घायल कर दिया। संवाद
विज्ञापन


पिता-पुत्र पर पड़ोसी को पीटने का आरोप
यमुनानगर। पानी की निकासी के विवाद में पिता-पुत्र ने पड़ोसी की पिटाई कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जगाधरी के बसंत नगर कॉलोनी निवासी राजीव चड्ढा ने शिकायत में बताया कि 19 जनवरी को पानी की निकासी को लेकर उसका पड़ोसी रामचंद्र और उसके बेटे के साथ विवाद हो गया था। आरोप है कि दोनों ने हमलाकर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए। पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पिता-पुत्र की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed