{"_id":"6641526a3d59fb25f30b1434","slug":"two-youth-lost-their-lives-in-road-accidents-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-118885-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सड़क हादसों में दो युवकों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सड़क हादसों में दो युवकों की गई जान
Mon, 13 May 2024 05:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 13 May 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बिलासपुर के मछरौली और रादौर के कंड्रौली गांव में हुए सड़क हादसों में ट्रैक्टर व ट्रक-टाला ने दो युवकों को कुचल दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। संबंधित थानों की पुलिस ने आरोपी चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में मछरौली गांव निवासी नरंजन सिंह ने बताया कि शनिवार रात वह अपने चाचा दिलबाग सिंह के लड़के 29 वर्षीय अवतार सिंह के साथ पैदल ही जा रहा था। शराब के ठेके के पास मछरौली गांव की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने अवतार सिंह को कुचल दिया।
चालक मौका पाकर ट्रैक्टर सहित मौका से साढौरा की तरफ फरार हो गया। सूचना देने पर डायल 112 की गाड़ी पहुंची। पुलिसकर्मी अवतार सिंह सीएचसी बिलासपुर में लेकर गए। डॉक्टर ने उसे सिविल अस्पताल जगाधरी रेफर कर दिया। अवतार को एंबुलेंस में सिविल अस्पताल जगाधरी ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं गुमथला गांव निवासी कार्तिक कुमार ने थाना जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई सौरभ शनिवार रात करीब सवा नौ बजे घर से पैदल अड्डा पर दुकान से सामान लेने जा रहा था। कंड्रौली मोड़ के पास रेत से भरा ट्राला आया। ट्रासा चालक ने उसके भाई सौरभ को कुचल दिया।
वह ट्राले के नीचे फंस गया। राहगीरों की मदद से सौरभ को ट्राले के नीचे से निकाला गया। मौका पाकर चालक ट्राला लेकरफरार हो गया। डायल 112 की गाड़ी में ही सौरभ को सीएचसी रादौर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर यमुनानगर फर कर दिया। वहां पर पहुंचते ही सौरभ ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।