फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two sacks filled with new shoes, tower items stolen

Yamuna Nagar News: नई जूतियों से भरे दो बोरे, टावर का सामान चोरी

Thu, 25 Apr 2024 07:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 25 Apr 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
Two sacks filled with new shoes, tower items stolen
यमुनानगर। चोरों ने लाल द्वारा निवासी अश्वनी कुमार के घर से नई जूतियों से भरे दो बोरे चोरी कर लिए। इसके अलावा दो अन्य स्थानों से चोर हजारों का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लाल द्वारा निवासी अश्वनी कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी वर्कशॉप रोड पर सोनी पंजाबी जूती हाउस के नाम से दुकान है। 21 अप्रैल की रात आठ बजे दुकान पर बेचने के लिए वह 600 जोड़ी नई जूती चार बोरों में भरकर लाया था। ये बोरे उसने घर के बरामदे में रखे थे। सुबह छह जब वह उठा तो बरामदे में रखे चार बोरों में से दो नई जूतियों से भरे बोरे गायब थे। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। उधर, राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के रतनपुरा निवासी सुभाष ने बताया कि वह द्वारकापुरी कॉलोनी में रहता है और आर डोम टावर कंपनी में तकनीशियन के पद पर नौकरी करता है। उनकी कंपनी का टावर धीमान कॉलोनी में लगा हुआ है। रात को अज्ञात चोरों ने टावर से 36 मीटर तार व अन्य सामान चोरी कर लिया। उधर, चोरों ने छछरौली क्षेत्र के लेदा खास निवासी जितेंद्र कुमार के बाड़े से चार सुअर चोरी कर लिए। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed