फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two friends reunited the missing person with his family

Yamuna Nagar News: दो दोस्तों ने लापता को परिवार से मिलवाया

Mon, 20 Jan 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 20 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two friends reunited the missing person with his family
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा (यमुनानगर)। चार साल से लापता व्यक्ति को दो दोस्तों ने परिवार को मिला दिया। इसके लिए दोनों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। आखिरकार लापता व्यक्ति के परिजन उसे लेने के लिए साढौरा पहुंच गए।
पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर दिनाजपुर का रहने वाला 43 वर्षीय रब्बानी 2019 में मुंबई में काम करने के लिए घर से रवाना हुआ था। वह रास्ते में ही कहीं लापता हो गया। उसकी मानसिक हालत ठीक न होने के कारण वह अपने परिवार का ठिकाना भी नहीं बता पाया तो उसे दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर होना पड़ा। उधर उसका परिवार उसकी तलाश करके हताश हो चुका था।
विज्ञापन

मूलरूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले अजूबा व महाराष्ट्र के रहने वाले कृष्णा को रब्बानी दोसड़का चौक के एक ढाबे पर मिल गया।
ढाबे के मालिक ने इन दोनों को बताया कि रब्बानी कई दिनों से यहां भटक रहा है। भाषा समझ में नहीं आ रही है। अजूबा नेे बात की तो बंगाली में जवाब दिया।
अजूबा को उससे बातचीत में उसके घर के बारे में कुछ जानकारी मिली। कस्बे में ज्वेलरी बनाने का काम करने वाले अजूबा व कृष्णा ने रब्बानी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अजूबा ने रब्बानी का वीडियो पश्चिम बंगाल में रहने वाले अपने दोस्तों व परिवार को भी भेज दिया। वहां यह वीडियो वायरल हुआ तो इस युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर दिनाजपुर का रहने वाले 43 वर्षीय रब्बानी के तौर पर हुई। इसके बाद अजूबा व कृष्णा ने वहां की पुलिस के माध्यम से रब्बानी के परिवार से संपर्क साधा। आखिरकार अजूबा व कृष्णा के प्रयास सफल रहे और आज रब्बानी का भाई शहजान व भांजा शफीकुल आलम रब्बानी को लेने साढौरा पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल से लापता रब्बानी से मिलकर उन्हें बहुत खुशी हुई। शहजान ने बताया कि रब्बानी के लापता होने से परिजन बहुत परेशान थे। इसी दौरान रब्बानी की माता व बड़े भाई की भी मौत हो गई। रब्बानी के लापता होने के बाद उसके बड़े भाई ने रब्बानी की बेटी का निकाह संपन्न करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed