{"_id":"69275b80516cf466d609db7a","slug":"two-and-a-half-km-from-the-fast-food-vendors-shop-body-found-in-garbage-in-distant-dumping-zone-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-147375-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फास्ट फूड विक्रेता का दुकान से ढाई किमी. दूर डंपिंग जोन में कचरे से मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फास्ट फूड विक्रेता का दुकान से ढाई किमी. दूर डंपिंग जोन में कचरे से मिला शव
Thu, 27 Nov 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
गांव रतनगढ़ माजरा में शव मिलने के बाद कार्रवाई करती पुलिस। संवाद
रादौर। घर से मंगलवार सुबह 10 बजे रादौर स्थित दुकान के लिए निकले फास्ट फूड विक्रेता रोहित (30) का शव बुधवार सुबह दुकान से ढाई किमी. दूर गांव रतनगढ़ माजरा से मिला। यहां रोहित का शव पंचायत के डंपिंग जोन में कचरे के ढेर के बीच था। पास में उसकी बाइक भी मिली। ये देख यहां सैर करने आए ग्रामीणों ने सरपंच को बताया। सरपंच सुशील कांबोज ने सूचना पुलिस को दी। तब रादौर पुलिस व फोरेंसिक टीमों ने मौके पर जांच की। बाद में शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मौके पर रोहित के मुंह से खून निकलने जैसी कोई बात नहीं है। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि रोहित की मौत अटैक या अन्य किसी बीमारी के कारण हुई। मृतक रोहित के परिजनों की ओर से किसी तरह के आरोप नहीं लगाए गए हैं और न उनकी ओर से कोई शिकायत आई है। फिलहाल शव के पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए लैब में भेज दिया है, जहां से आने वाली रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुत्ररत्न प्राप्ति की खुशी देखते ही मातम में बदली...
जठलाना निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उनका भाई रोहित मंगलवार सुबह 10 बजे घर से काम पर निकला था। परिवार को लगा कि वह दुकान पर ही होगा, पर जब रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन रातभर उसकी तलाश में लगे थे। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव रतनगढ़ माजरा से परिचित ने फोन कर बताया कि वहां रोहित कचराघर में कूड़े के ढेर में पड़ा है। पास में उसकी बाइक भी खड़ी थी। सतीश ने बताया कि चार साल से रोहित रादौर में रह रहा था। डेढ़ साल पहले ही रोहित की शादी हुई थी। वह रादौर में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। रादौर में ही रोहित व उसके भाई की जूस व फास्टफूड की दुकान है। छह माह पहले रोहित को पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई थी, जिसकी परिवार में खुशी थी। अब रोहित की मौत की सूचना से खुशी देखते ही देखते मातम में बदल गई। छह माह के बेटे रियांश के सिर से पिता का सांया उठ गया। रोहित के पत्नी व भाईयों को भी बड़ा झटका लगा है। सतीश ने बताया कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि रोहित की मौत कैसे हुई, जिसकी पुलिस से जांच करने की मांग करेंगे।