फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Truck Driver Dies in Tractor-Trolley Collision

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से ट्रक चालक की मौत

Fri, 27 Mar 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Truck Driver Dies in Tractor-Trolley Collision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। रादौर-यमुनानगर रोड पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ट्रक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल चालक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रादौर थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान सहारनपुर के गांव मोहरा निवासी रजत परमार के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता अरविंद कुमार ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि रजत परमार पेशे से ट्रक ड्राइवर था और रात के समय ट्रक लेकर यमुनानगर की ओर आ रहा था। जब वह रादौर-यमुनानगर रोड पर इंडियन ऑयल पैट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए ट्रक को सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और रजत को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे तुरंत सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस से हादसे के लिए जिम्मेदार अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रादौर थाना पुलिस का कहना है कि अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी चालक का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द उसे गिरफ्तार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed