फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Troubled by her husband, married woman commits suicide by consuming poisonous substance

Yamuna Nagar News: पति से परेशान विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Troubled by her husband, married woman commits suicide by consuming poisonous substance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। पटरी मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय रीमा ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। मृतका ने करीब 13 साल पहले पटरी मोहल्ला निवासी अनुज के साथ प्रेम विवाह किया था। मृतका के मायके वालों ने उसके पति पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

उत्तर प्रदेश के देवबंद निवासी कर्ण माहेश्वरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन रीमा ने 2011 में अपनी मर्जी से पटरी मोहल्ला जगाधरी निवासी अनुज के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद ही वह अपनी बहन के घर आने जाने लगे। उन्होंने अपनी बहन व जीजा की आर्थिक मदद भी की। शादी के बाद उनके पास एक लड़का है। कर्ण ने बताया कि शादी के कुछ साल बाद उसका जीजा उसकी बहन रीमा को परेशान करने लगा और दूसरी औरतों के साथ अवैध संबंध रखने लगा। उसकी बहन ने उन्हें फोन करके इस बारे बताया। उन्होंने कई बार अपने जीजा को समझाया। कुछ दिन ठीक रहने के बाद फिर से उसकी बहन को परेशान करने लगता। 19 फरवरी को उसके पास फोन आया कि रीमा ने अनुज से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया है और वह अस्पताल में उपचाराधीन है। सूचना मिलते ही वह परिवार के सदस्यों के साथ अस्पताल में पहुंचा। बातचीत करने पर उसकी बहन ने उन्हें बताया कि उसने अपने पति से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया है। इसके कुछ देर बाद उसकी बहन की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कर्ण की शिकायत पर आरोपी अनुज के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजदूर करने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed