फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Trolley overturned due to collision with truck, two killed, one serious, Yamunanagar

ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रॉली, दबकर दो की मौत, एक गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Trolley overturned due to collision with truck, two killed, one serious, Yamunanagar
जुब्बल गांव के पास हुए हादसे की जानकारी देते मृतकों के परिजन। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सहारनपुर कुरुक्षेत्र राज्य राजमार्ग पर गांव जुब्बल के नजदीक शनिवार की रात ट्रक ने यहां आगे चल रही लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली आगे से आ रही कार से टकराकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे तीन व्यक्ति लकड़ी के नीचे दब गए। इनमें से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि एक का उपचार अस्पताल में चल रहा है। वहीं शादी समारोह से कार में लौट रहा परिवार बाल बाल बच गया। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दामला निवासी पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को वह करनाल अपनी रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में गया था। देर रात करीब 12 बजे वह अपने परिवार समेत वहां से घर लौट रहा था। रात करीब एक बजे जब वे गांव जुब्बल के नजदीक पहुंचे तो सामने से सफेदा लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली आ रही थी। उसके पीछे तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था। आरोपी है कि चालक ने ट्रक लापरवाही से चलाते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से ट्रैक्टर ट्रॉली लकड़ी समेत सड़क पर पलट गई। वहीं, ट्रैक्टर उसकी कार से भी टकरा गया। इससे उसकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में वो और परिवार सदस्य बाल बाल बच गए। जबकि हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे तीन व्यक्ति सफेदे की लकड़ी के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उसने आसपास के लोगों की मदद से लकड़ी के नीचे दबे लोगों को निकलवाया और एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान सहारनपुर के गांव शेखपुर मजाहिदपुर निवासी फरमान, फाखरपुर निवासी फैजान, शेखपुर निवासी जहांगीर के रूप में हुई। अस्पताल में डॉक्टर ने फरमान व फैजान को मृत घोषित किया, जबकि जहांगीर को अस्पताल में उपचार दिया गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर रादौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक फरमान के परिजन मैजान ने बताया कि फरमान, फैजान व जहांगीर गांव से लकड़ी लेकर कैथल जा रहे थे। वहां पर किसी जानकार ने उनसे लकड़ी मंगवाई थी। लेकिन बीच रास्ते में ही हादसा हो गया। अलसुबह जैसे ही उन्हें हादसे की सूचना मिली वे मौके पर पहुंचे। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हुई। लेकिन उसमें सवार सभी लोग सकुशल है। ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। बीकेडी (बुड़िया-खदरी-देवधर) रोड पर देवधर व लाहौरी वाला के बीच ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। दादूपुर जट्टान निवासी मुकेश ने बताया कि वह और उसका चचेरा भाई संजीव उर्फ सन्नी निजी काम से बुड़िया आए थे। काम समाप्त कर शुक्रवार रात करीब दस बजे वे दोनों अपनी अपनी बाइक पर बुड़िया से प्रतापनगर की तरफ आ रहे थे।
जब वे बुड़िया खदरी देवधर मार्ग पर लाहोरी वाला गांव के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने संजीव की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से वह उसे अस्पताल ले जाने लगा। अस्पताल ले जाते समय उसकी बीच रास्ते में मौत हो गई।

थाना प्रभारी लज्जाराम ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed