फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Trolley full of bullets overturned on road, jammed

Yamuna Nagar News: सड़क पर पलटी बुरादे से भरी ट्रॉली, लगा जाम

Thu, 27 Nov 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 27 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Trolley full of bullets overturned on road, jammed
पंचायत भवन के सामने पलटी बुरादा से भरी ट्रॉली व ट्रैफिक को कंट्रोल करते होमगार्ड के जवान। संवाद - फोटो : 1
यमुनानगर। शहर में बुधवार सुबह यातायात व्यवस्था उस समय बिगड़ गई जब सड़क के बीचों-बीच पंचायत भवन के सामने बुरादा से भरी ओवरलोड ट्रॉली अचानक पलट गई। ट्रॉली पलटने से सड़क पर बुरादा फैल गया, जिसके कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि रात के समय ट्रॉली चालक ने मोड़ काटते समय नियंत्रण खो दिया, जिससे ओवरलोड ट्रॉली एक ओर झुककर सड़क पर ही पलट गई। घटना के बाद राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूली बच्चों की बसें, ऑफिस जाने वाले लोग और एंबुलेंस तक जाम में फंस गईं और स्कूली बच्चे भी स्कूल में देरी से पहुंचे।
विज्ञापन

सुबह के समय जब होमगार्ड के जवान मांगेराम, गुरनाम सिंह जब ड्यूटी पर पहुंचे तो देखा बुरादा से भरी ट्रॉली सड़क के बीचो बीच पलटी हुई है और रात के समय यह ट्रॉली पलटी होगी। ट्रॉली जिस तरह से पलटी है उससे कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस सूचित किया और सड़क से बुरादा हटाने में जुट गई। करीब कई घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से ट्रॉली को हटाया गया और यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। वाहन चालकों का कहना है कि भारी वाहनों की निगरानी और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन सख्ती से कराया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। जिस तरह से ट्रॉली सड़क के बीच में पलटी है ऐसे में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। ओवरलोड ट्रॉली, डंपर व अन्य वाहन रात के समय निकलते हैं क्योंकि रात के समय चौक चौराहों पर पुलिस कर्मचारी तैनात नहीं होते और इन वाहनों पर ज्यादातर नंबर प्लेट भी नहीं होती जिसका सबसे बड़ा कारण कि कोई भी हादसा होने पर उनकी पहचान करना मुश्किल भी होता है ऐसे में जब पुलिस कर्मचारी दिन में वाहन चालकों के हेलमेट, नंबर प्लेट, पोलूशन, इंश्योरेंस आदि के चालान करती हैं तो इन वाहनों को कैसे दिन में शहर में घुसने दिया जाता है।
विज्ञापन

शहर में बिना नंबर प्लेट के वाहन चौक चौराहों से नहीं बल्कि दाएं बाएं से होकर निकलते हैं, ऐसे में बिना नंबर प्लेट वाहन यदि चौक चौराहों से गुजरेंगे तो उनका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक इंचार्ज कुशलपाल राणा

पंचायत भवन के सामने पलटी बुरादा से भरी ट्रॉली व ट्रैफिक को कंट्रोल करते होमगार्ड के जवान। संवाद

पंचायत भवन के सामने पलटी बुरादा से भरी ट्रॉली व ट्रैफिक को कंट्रोल करते होमगार्ड के जवान। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed