फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   treatment, dengu

आयुष्मान भारत योजना के तहत डेंगू-मलेरिया का भी करवा सकते हैं निशुल्क इलाज

Fri, 13 Sep 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
treatment, dengu
ट्रॉमा सेंटर में बनाए गए आयुष्मान योजना केंद्र पर कार्ड बनवाते हुए - फोटो : YAMUNA NAGAR
आयुष्मान योजना के तहत पैनल में आने वाले प्राइवेट अस्पताल में मरीज डेंगू व मलेरिया का फ्री इलाज करा सकता है। लेकिन यहां वे ही केस जैस हेमरेजिक डेंगू फीवर तथा खतरनाक मलेरिया रोग का ही इलाज संभव है। जबकि सामान्य मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, टायफाइड का इलाज सरकारी अस्पताल में ही कराना होगा। ऐसे में मरीज का अन्य जगहों पर भटकने की जरूरत नहीं है। अस्पताल में इलाज के अनुसार सारी सुविधाएं दी गई। यहां तक वहां के सीनियर डॉक्टर से भी मरीज सलाह मशवरा कर सकता है।
विज्ञापन

नाम में गलत होने पर यह करें : हालांकि, कुछ जानकारियों के अभाव में लोग लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। दूसरी ओर, प्रधानमंत्री की ओर से योजना की जानकारी भरा पत्र हर घर में पहुंचाया जा रहा है, लेकिन इसमें भी कुछ त्रुटियां मिली हैं। लेकिन इसके लिए टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। पात्र त्रुटि को ठीक करवाने के लिए एक एफीडेविट बनवाकर नाम को दोबारा से अपडेट करवा सकता है ताकि उसे योजना का लाभ मिल सके। इतना ही नहीं कोई व्यक्ति इस योजना में खुद के शामिल होने की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 14555 से हासिल कर सकता है। वह योजना की वेबसाइट मेरा डॉट पीएमजेएवाई डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉन इन कर भी यह जानकारी हासिल कर सकता है।
विज्ञापन

रोजाना बन रहे 100 कार्ड : आयुष्मान योजना विभाग के जिला नोडल अधिकारी डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जब योजना शुरू हुई थी उस दौरान कार्ड बनवाने वालों की काफी संख्या रही। उस वक्त एक दिन में 300 कार्ड बनाए गए, लेकिन अब योजना के बारे में तकरीबन सभी पता चल चुका है। ऐसे में अब रोजाना 100 कार्ड रोजाना बन रहे हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कई लोग ऐसे हैं जो योजना के नाम अफवाह फैला रहे हैं। ऐसे में बहकावे में न आए और जानकारी लेने के लिए सिविल अस्पताल में बने आयुष्मान योजना विभाग में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है हेमरेजिक डेंगू फीवर-कॉम्प्लिकेटेड मलेरिया : हेमरेजिक डेंगू फीवर खतरनाक है। इसमें प्लेटलेट्स और श्वेत रक्त कणिकाएं की संख्या कम होने लगती हैं। नाक और मसूड़ों से खून आने लगता है। शौच या उल्टी में खून आता है। स्किन पर गहरे नीले-काले रंग के छोटे-बड़े चकत्ते पड़ जाते हैं। मलेरिया के साथ डेंगू होना बहुत खतरनाक होता है। हीमोग्लोबिन कम हो जाता है, प्लेटलेट्स तेजी से कम होने लगती हैं। आयुष्मान योजना के तहत जिले से 5019 पात्र इसका लाभ पा चुके हैं। जिनमें प्राइवेट अस्पतालों से 3682, सिविल अस्पताल यमुनानगर से 660, जगाधरी अस्पताल से 531 तथा सीएचसी से 154 ने अभी तक लाभ पाया है। अभी तक एक लाख 30 हजार कुल कार्ड बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed