फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   train stopeg, indore, businessman

शहर के उद्यमियों का इंदौर जाना हुआ आसान

Sun, 15 Sep 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
train stopeg, indore, businessman
अमृतसर इंदौर एक्सप्रेस के यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर ठहराव के बाद हरी झंडी देते विधायक घनश? - फोटो : YAMUNA NAGAR
अमृतसर से इंदौर के बीच सप्ताह में दो दिन दौड़ने वाली गाड़ी संख्या 19325/26 का यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू कर दिया गया है। शनिवार को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और मेयर मदन चौहान की अगुवाई में शहरवासियों ट्रेन का स्वागत किया और लोको पायलट को फूलमालाएं पहनाई।
विज्ञापन

इस ट्रेन के ठहराव को लेकर शहरवासी लंबे समय से मांग कर रहे थे। खासकर प्लाईवुड और मेटल के उद्यमियों को इंदौर तक सीधी ट्रेन मिल गई है। साथ ही मथुरा, वृंदावन, उज्जैन और गोल्डन टेंपल जाने वाले यात्रियों को भी फायदा हुआ है। शहरवासियों ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल का आभार जताया है। इस मौके पर जेडआरयूसीसी मेंबर भारत भूषण जुयाल, डीआरयूसीसी मेंबर राज चावला, डीआरएम अंबाला दिनेश कुमार, रामेश्वर चौहान, जिला मीडिया प्रभारी सुमीत गुप्ता, पवन बिट्टू, संगीता सिंघल, करनेश शर्मा, प्रमिला बक्शी, कुलदीप दुग्गल, कृष्ण सिंगला, गगन कटोच, राजिंद्र तलवार, रमन गोयल, मोहित बंसल, अनिल शाह, बॉबी गौरी, सतीश शर्मा, डॉक्टर नरेंद्र साही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो मिनट का ठहराव, सप्ताह में दो दिन : गाड़ी संख्या 19325 इंदौर से अमृतसर मंगलवार व शुक्रवार को चलेगी। प्लेटफार्म नंबर तीन पर दोपहर बाद तीन बजकर 42 मिनट पर यहां पहुंचेगी। यहां पर दो मिनट का ठहराव के बाद 03.44 पर यहां से अमृतसर की तरफ प्रस्थान करेंगी। वहीं गाड़ी संख्या 19326 अमृतसर से इंदौर जाने के लिए बुधवार व शनिवार को आएगी। अमृतसर से यह गाड़ी रात के सवा 11 बजे चलेगी। ब्यास, जालंधर, लुधियाना व अंबाला से होती हुई अलसुबह 4:50 मिनट पर यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। प्लेटफार्म नंबर दो पर दो मिनट के ठहराव के बाद यह गाड़ी सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हजरत निजामुद्दीन, फरीदाबाद, मथुरा होती हुई इंदौर पहुंचेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों को एक से दो घंटे का फायदा होगा। वहीं किराए में भी 15 रुपये से लेकर पौने दो सौ रुपये तक बचेंगे। प्लाईवुड व मेटल के उद्यमियों को फायदा : प्लाइवुड व्यवसायी सुमित गुप्ता, पुनित सकुजा, अजय मालिकटाहला ने बताया कि इंदौर प्लाईवुड और मेटल का बड़ा बाजार है। यहां जाने के लिए यमुनानगर से कोई सीधी ट्रेन नहीं थी। जिसके चलते यहां के व्यापारियों को सहारनपुर व अंबाला जाकर इस ट्रेन को पकड़ना पड़ता था। अंबाला और सहारनपुर से भी एक-एक अन्य गाड़ी थी। जिसमें यहां के लोगों को सीट मिलने में परेशानी आती थी। कई बार कैश के साथ आना जाना होता है। व्यापारी लंबे समय से इस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दैनिक यात्रियों ने भेजे थे पत्र : दैनिक रेल यात्री संघ इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस सहित कई अन्य एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव के लिए अनेक प्रयास किए। संघ की तरफ से सरकार के मंत्रियों, सांसदों को ज्ञापन दिया गया। रेलवे व केंद्र से संबंधित हर मंत्री के समक्ष उन्होंने इस गाड़ी के ठहराव की मांग की थी।

श्रद्धालुओं व भ्रमणकारियों को मिलेगा लाभ : अंबाला की तरफ यह ट्रेन धार्मिक स्थल ब्यास और अमृतसर जाती है। वहीं, हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, आगरा, शिवपुरी से निकलती है। इन धार्मिक व तीर्थ स्थलों पर जाने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग जाते है। श्रद्धालुओं को काफी फायदा होना है।
इंदौर तक का किराया रुपयों में
क्लास अंबाला यमुनानगर मालवा एक्सप्रेस
स्लीपर 485 470 525
3 एसी 1325 1275 1420
2 एसी 1925 1850 2050
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed