फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Today thousands of citizens will do cleaning together for one hour

Yamuna Nagar News: आज हजारों नागरिक एक साथ एक घंटा करेंगे सफाई

Thu, 25 Sep 2025 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 25 Sep 2025 04:19 AM IST
विज्ञापन
Today thousands of citizens will do cleaning together for one hour
समारोह स्थल का जायजा लेने पहुंचे नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम की ओर से वीरवार को सभी वार्डों में मेगा सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान हजारों नागरिक एक साथ एक घंटा सफाई अभियान में भागीदारी करेंगे।
इसके तहत हर वार्ड की हर कॉलोनी, सड़क, गली, पार्क, खाली प्लाॅट, धार्मिक स्थल, स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक स्थल समेत विभिन्न स्थानों की सफाई की जाएगी। हर वार्ड में स्वच्छता समारोह होंगे। इनमें आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद (आईएएस) ने अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार व नोडल अधिकारियों के साथ अभियान की तैयारियों का जायजा लिया। सभी नोडल अधिकारियों को अभियान को सफल बनाने के लिए निर्देश दिए गए। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद बुधवार सुबह सबसे पहले अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, निगम अभियंता मुनेश्वर भारद्वाज, सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, कनिष्ट अभियंता गगन संधू के साथ वार्ड दो के नंदलाल ग्राउंड पहुंचे। यहां पर वीरवार को होने वाले स्वच्छता समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल मुख्य अतिथि होंगे। निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने समारोह स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारियों ने उन्हें बताया कि चार दिन से नंदलाल ग्राउंड में तैयारियां चल रही हैं। इसमें उगे घास की जीरो कटिंग की गई। सफाई कर ग्राउंड को सुंदर रूप दिया गया। इसके बाद वार्ड सात के सेक्टर-17 की मार्केट, वार्ड-18 के फर्कपुर में अपना मंच पार्क, वार्ड आठ के नेहरू पार्क, वार्ड-15 के रेलवे स्टेशन चौक समेत विभिन्न स्थानों का निगम आयुक्त ने निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed