फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tiranga Yatra coming from Rohtak was welcomed

Yamuna Nagar News: रोहतक से आई तिरंगा यात्रा किया स्वागत

Tue, 12 Aug 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 12 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra coming from Rohtak was welcomed
तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेते मुख्य अति​थि व विद्यार्थी। संवाद - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं की ओर से मीडिया स्टूडेंट एसोसिएशन तथा इंडियन मीडिया सेंटर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने किया।
इंडियन मीडिया सेंटर के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र त्यागी तथा सचिव नरेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ 10 अगस्त को रोहतक से शिक्षा मंत्री महिपाल की ओर किया गया था और उसके बाद यात्रा पानीपत, करनाल व कुरुक्षेत्र होते हुए लाडवा पहुंची जहां मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी की ओर से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर यमुनानगर के लिए रवाना किया गया। यमुनानगर पहुंचने पर भगवान परशुराम भवन गोविंदपुरी में यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

पूर्व शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि जिस प्रकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं का उत्साह बढ़ाने का काम किया है इसी प्रकार इस यात्रा में शामिल छात्राओं द्वारा भी युवाओं का उत्साह बढ़ाया जा रहा है। यह छात्राएं ही कल का भविष्य है। इस मौके पर एआईपीआरओ मनोज पाण्डेय, यात्रा के संयोजक संजीव चौहान, संजय झा, अवतार चुग, तिलक अरोड़ा, सुधीर पाण्डेय, सत्यम, परीक्षित त्यागी, अरुण त्यागी, अजय त्यागी, डॉ गुरमेल सिंह, हरदेव सिंह, रोशन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed