{"_id":"6804127e0a96ddd99f0ce238","slug":"tiles-fell-off-the-walls-of-the-district-hospital-again-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-136402-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल की दीवारों से फिर गिरीं टाइलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल की दीवारों से फिर गिरीं टाइलें
Sun, 20 Apr 2025 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल को बनाने समय इसमें निर्माण सामग्री अच्छी क्वालिटी की लगी है या फिर घटिया इसके लिए पिछले दिनों सैंपल लिए गए थे। सैंपल की रिपोर्ट अभी आई भी नहीं और शुक्रवार देर रात अस्पताल की दीवारों पर लगी टाइलें एक बार फिर से गिर गई। टाइलें गिरने से नीचे दीवार के पास खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस बार टाइलें ब्लॉक ए व बी की दीवारों से तीन जगह से टाइलें गिरी हैं।
टाइलें गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। यह कब थमेगा इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। जब से अस्पताल का भवन बना है तब से अब तक नौ बार दीवारों से टाइलें गिर चुकी हैं। 200 बेड के पांच मंजिला अस्पताल को बनाने पर स्वास्थ्य विभाग ने 105 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अस्पताल के निर्माण को अगले माह 11 मई को दो साल पूरे हो जाएंगे। 11 मई 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन किया था। इसके बाद से निर्माण कार्य को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। पिछले साल 29 अप्रैल को टाइलें कार व बाइक पर गिरी थी। कार अस्पताल की सीनियर नर्सिंग ऑफिसर की थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों, उनके तीमारदारों के साथ-साथ ड्यूटी कर रहे डॉक्टरों व कर्मचारियों में भी डर का माहौल है।
एसडीएम जगाधरी कर रहे हैं जांच : टाइलें गिरने की जांच एसडीएम जगाधरी सोनू राम कर रहे हैं। फरवरी माह में डीसी पार्थ गुप्ता ने टाइलें गिरने के मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए जांच कमेटी बनाई थी। कमेटी का अध्यक्ष एसडीएम को बनाया गया था। उन्होंने अस्पताल में जाकर निर्माण सामग्री के सैंपल लिए थे।
विज्ञापन
तब एक-एक टाइल पर हथोड़ी मारी गई थी। जो टाइल घटिया क्वालिटी की लग रही थी उसके नीचे से निर्माण सामग्री के सैंपल लिए गए थे। जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया था। इनकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। संवाद