फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tikait taught us to fight for our rights: Subhash

टिकैत ने हक के लिए लड़ना सिखाया : सुभाष

Mon, 07 Oct 2024 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 07 Oct 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Tikait taught us to fight for our rights: Subhash
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। भारतीय किसान यूनियन की ओर से गांव कांजनू स्थित कार्यालय में रविवार को महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान किसानों ने लड्डू बांटे और महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि दी। जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत का सारा जीवन किसानों के लिए अर्पित रहा। उन्होंने किसानों को अपने हक के लिए लड़ना सिखाया।
उन्होंने कहा कि किसानों की मांगें पूरी कराने के लिए उनका जीवन कांटों भरा रहा। 27 जनवरी 1982 को मेरठ में बिजली आंदोलन किया, जो पूरे देश में चर्चित रहा। 25 अक्टूबर 1988 में वोट क्लब दिल्ली पर आंदोलन किया, जो सात दिन चला था। 14 राज्यों के लगभग पांच लाख किसान इकट्ठे हुए थे।
विज्ञापन

विजय चौक से लेकर इंडिया गेट तक आंदोलन रहा और तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भी टिकैत के आगे झुकना पड़ा था। इस मौके पर महेंद्र कांबोज, अशोक कांबोज, साहिल सेतिया, बिजेंद्र राणा, विनोद डांगी, मदनलाल, धर्मवीर अमलोहा, पवन गोयल, उदय सिंह, ऋषिपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed