फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three trains headed towards Northeast cancelled

Yamuna Nagar News: पूर्वोत्तर की ओर जाने वाली तीन ट्रेनें रद्द

Tue, 04 Mar 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 04 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Three trains headed towards Northeast cancelled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। होली के चलते इन दिनों में भारी भीड़ चल रही है। हालात ऐसे हैं कि मार्च में किसी ट्रेन में कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। इस बार कोई विशेष ट्रेन नहीं चलाई गई है। जब त्योहारों में अतिरिक्त ट्रेनों की आवश्यकता है, उस बीच रेलवे ने पूर्वोत्तर भारत की ओर जाने वाली कई गाड़ियां रद्द की हैं।
यह ट्रेनें ट्रैक पर चल रहे काम के कारण रद्द की गई हैं। काम के चलते तीन से सात मार्च तक रेलवे सियालदाह, अमरनाथ, हिमगिरी और अमरनाथ का संचालन नहीं करेगा। भीड़ के बीच ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। चूंकि ट्रेनों में पहले ही सीटों की मारामारी चल रही है।
विज्ञापन

ऐसे में ट्रेनें रद्द होने से यह समस्या और बढ़ गई है। इन दिनों में ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। हावड़ा मेल, हिमगिरी मेल, सियालदाह एक्सप्रेस में वेटिंग भी खत्म हो चुकी है। ऐसे में यात्री दूसरे गाड़ियों का विकल्प तलाश रहे हैं। िसी ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहाहै।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेनें रहेंगी रद्द
गाड़ी संख्या 13151-52 कोलकाता-जम्मूतवी सियालदाह एक्सप्रेस चार से सात मार्च तक रद्द की गई है। गाड़ी संख्या 12331-32 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी सुपरफास्ट मेल चार से सात मार्च तक रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 15651-52 गुवाहाटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस पांच मार्च, गाड़ी संख्या 15098 जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस चार मार्च तक रहेगी। जबकि यमुनानगर न रुक कर सहारनपुर जाने वाली ट्रेनों में गाड़ी संख्या 12355-56 पटना-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस पांच मार्च तक निरस्त रहेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 22317-18 सियालदाह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस पांच मार्च, गाड़ी संख्या 15655-56 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा पांच मार्च तक, गाड़ी संख्या 12469-70 कानपुर-जम्मूतवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस छह मार्च और गाड़ी संख्या 12491-92 बरौनी-जम्मूतवी मोरध्वज सुपरफास्ट एक्सप्रेस को छह मार्च तक के लिए रदद् किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed