फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   three people died from corona

कोरोना से तीन लोगों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
three people died from corona
जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार देर रात कोरोना पॉजिटिव तीन मरीजों की मौत हो गई। इनमें से एक व्यक्ति पंद्रह दिन से चंडीगढ़ में भर्ती था। जहां उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। देर शाम उसकी मौत हो गई और परिजनों ने चंडीगढ़ में ही दाह संस्कार कर दिया। 55 वर्षीय मृतक पेपर मिल का रहने वाला था। जिला स्वास्थ्य विभाग ने इस मौत को चंडीगढ़ के खाते में बताया है। वहीं दूसरी मौत फर्कपुर स्थित आर्यनगर निवासी 67 वर्षीय एक व्यक्ति की हुई। वह शहर के एक बड़े निजी अस्पताल में दाखिल था। परिजनों ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर इन्हें भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान लिए सैंपल की रिपोर्ट में वह पॉजिटिव निकला था। तीसरी मौत पानीपत की एक महिला की हुई। देर रात को नगर निगम की टीम ने मृतक के शव का संस्कार किया। हालांकि वीरवार को राहत की बात ये रही कि पिछले एक सप्ताह के दौरान सबसे कम पॉजिटिव मरीज सामने आएं। लैब से मिली एक सौ से ज्यादा रिपोर्ट में से केवल तीन लोग ही पॉजिटिव पाएं गए। जिन्हें कोविड अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं उनकी गली को कंटोनमेंट जोन बनाकर सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि बुधवार को तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही कुल संख्या 623 हो गई है। जबकि 362 लोग अब तक ठीक होकर घर जा चुके हैं। बुधवार को आए तीन नए कोरोना मरीजों में 66 वर्षीय पुरूष सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी, 67 वर्षीय पुरूष ओरियन स्ट्रीट जगाधरी व 30 वर्षीय पुरूष जो कि सऊदी अरब से सात अगस्त को आया था और उसे रादौर में क्वारंटीन किया गया था। डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि 14 दिनों तक एक ही क्षेत्र से कोई मरीज न आने पर उसे कंटेनमेंट जोन मुक्त कर दिया जाता है। बुधवार को भी नगर निगम क्षेत्र के गांव मंडेबरी के भाग को कंटेनमेंट जोन मुक्त कर दिया गया है। 20 जुलाई से इस क्षेत्र में एक भी केस नहीं आया है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में 105 पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। अब जिले में कोरोना के 262 सक्रिय मरीज हैं। जिसमें से 10 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती हैं। टेस्टिंग टीम द्वारा बुधवार को 200 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। अब तक कुल 24,633 सैंपलों में से 22,424 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 1623 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed