फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three named for cheating , Yamunanagar

धोखाधड़ी के आरोप में तीन नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Three named for cheating  , Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गुरु अमर इंडस्ट्री लिमिटेड के निदेशक अमरजीत सिंह से एक फैक्टरी के तीन संचालकों ने लाखों रुपये की मशीनरी खरीदने के भुगतान नहीं किया और चेक बैंक में लगाते ही बाउंस हो गए। शहर थाना पुलिस ने आरोपी महादेव टिंबर्स फैक्टरी के संचालक वरुण उप्पल, नरेश उप्पल व जतिन उप्पल के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
औद्योगिक क्षेत्र स्थित गुरु अमर इंडस्ट्री लिमिटेड के निदेशक अमरजीत सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी फैक्टरी में पीलिंग मशीन, राउंडर मशीन व अन्य प्लाईवुड की मशीनरी बनाई जाती है। फैक्टरी से महादेव टिंबर्स फैक्टरी के संचालक वरुण उप्पल, उनके पिता नरेश उप्पल व जतिन उप्पल ने राउंडर मशीन खरीदी थी, जिसकी कीमत नौ लाख 44 हजार रुपये है। इसके अलावा 29 लाख 50 हजार रुपये की कीमत की एक पीलिंग मशीन भी खरीदी थी। मशीन लेते समय आरोपियों ने 15-20 दिन में पूरी पेमेंट अदा करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे आश्वासन दिया था कि बैंक से लोन की प्रक्रिया चल रही है। वहां से पैसा मिलते ही मशीनों की पूरी रकम जमा करा देंगे। इसके बदले में आरोपियों ने तीन चेक दिए थे। बाद में तय समय पर एक मार्च 2019 को उसने यह चेक बैंक में लगाए। आरोपियों के खाते में रुपये न होने पर तीनों चेक बाउंस हो गए। जिस पर आरोपियों से बात की, तो उन्होंने कुछ और समय मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से करीब एक माह और बीत गया, लेकिन आरोपियों ने उससे खरीदी मशीनरी का रुपया नहीं दिया। बाद में आरोपियों ने पैसा देने से साफ इंकार कर दिया। इस शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने महादेव टिंबर्स फैक्टरी के संचालक वरुण उप्पल, नरेश उप्पल व जतिन उप्पल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed