फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three friends attacked a young man with bricks and killed him

Yamuna Nagar News: तीन दोस्तों ने ईंटों से हमलाकर युवक को मार डाला

Sun, 09 Mar 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 09 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Three friends attacked a young man with bricks and killed him
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर (यमुनानगर)। टोपरा कलां गांव में मामूली कहासुनी होने पर तीन दोस्तों ने युवक के सिर पर ईंटों से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल युवक की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने गहनता से घटनास्थल की छानबीन की। रादौर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक के भाई मलकीत ने बताया कि उसका भाई रमन शुक्रवार की देर शाम गांव के आंगनबाड़ी केंद्र के पास अपने तीन अन्य साथियों पारस, सचिन और मुस्तकीम के साथ मौजूद था। वहां पर उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि पारस, सचिन और मुस्तकीम ने रमन के सिर पर ईंटों से वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हमला करने के बाद आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने रमन को घायल देखकर इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। रमन की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया। वहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर डीएसपी रादौर आशीष चौधरी सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ गांव पहुंचे और घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया। भाई की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रादौर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर बुलाया था रमन को
शिकायत के मुताबिक रमन का दो दिन पहले भी आरोपियों के साथ विवाद हुआ था। उसी विवाद को लेकर सभी एक साथ बैठे थे। इसी बीच उनके बीच में कहासुनी हो गई। आरोपियों ने रमन पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार की शाम मन घर पर था। उसे फोन कर बुलाया गया था। चचेरे भाई अमन ने बताया कि रमन का पैसे को लेकर विवाद था।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवकों ने एक युवक पर हमला कर घायल कर दिया है। पुलिस ने तुंरत मौके पर पहुंच कर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। तीन आरोपियों ने केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। - आशीष चौधरी, डीएसएपी रादौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed