फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thousands of quintals of wheat lying in the open rain in the anaj mandi

मंडियों में खुले में पड़ा सैकड़ों क्विंटल गेहूं बारिश से भीगा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
Thousands of quintals of wheat lying in the open rain in the anaj mandi
फोटो कैप्शन बारिश से भीगा गेंहू के कट्टे - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
विज्ञापन
रविवार को जिले के कई इलाकों में हुई बारिश के कारण अनाज मंडियों में आया गेहूं भीग गया। मंडियों में व गेहूं खरीद केंद्रों में तिरपाल का ज्यादा प्रबंध न होने के चलते खुले आसमान के नीचे रखा गेहूं भीगा है। यमुनानगर की सभी 13 अनाज मंडियां गेहूं से अटी पड़ी है। वहीं 100 से अधिक गेहूं खरीद केंद्रों पर भी जगह कम बची है। दो दिन से गेहूं की आवक तेज होने से गेहूं खुले आसमान के नीचे रखा गया था। गेहूं उठान का भी ज्यादा प्रबंध नहीं है। किसानों का आरोप है कि मंडी में ना लेबर का इंतजाम है न तिरपाल का जिसके चलते उनका गेहूं भीग गया। रंजीतपुर व रसुलपुर अनाज मंडी में शेड नहीं होने से ज्यादा दिक्कत आयी और तिरपाल ढकने से पहले ही खुले में रखी सैकड़ों बोरियां भीग गई। साढौरा अनाज मंडी प्रधान अरुण सिंगला ने बताया की सरकार द्वारा गेहूं को लिफ्ट का कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा है।मंडी में अब तक लगभग 1 लाख 90 हजार कट्टे की खरीद हुई जिसमें से अभी सिर्फ 45 से 50 हजार कट्टो का ही उठान हुआ है। धीमी गति से चलने के कारण अधिकांश खरीदी गई गेहूं बारिश की चपेट में आ गई है। आढ़तियों और किसानों के सामने गेहूं के उठान की गंभीर समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed