फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thousands of cash stolen by breaking the donation box, thieves also took away CCTV

Yamuna Nagar News: दानपात्र तोड़ हजारों की नकदी चुराई, सीसीटीवी भी ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Thousands of cash stolen by breaking the donation box, thieves also took away CCTV
बूड़िया निवासी पवन कुमार के घर में बनी गोगा मेढ़ी का दानपात्र तोड़कर चोर करीब आठ हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। जाते समय चोर गोगा मेढ़ी में लगा सीसीटीवी भी तोड़कर साथ ले गए। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बूड़िया निवासी पवन कुमार ने बताया कि उसकी बूड़िया रोड पर पेट्रोल पंप के सामने वेल्डिंग की दुकान है। उसने अपने खेत में ही मकान बनाया हुआ है। इसी मकान के पश्चिम दिशा में गोगा मेढ़ी बनाई हुई है। जिसकी देखभाल वह खुद करते है। सुबह जब वह गोगा मेढ़ी की सफाई करने के लिए गया तो उसने देखा कि गोगा मेढ़ी के अंदर रखा दानपात्र टूटा हुआ था। सीसीटीवी कैमरों भी गायब था। दानपात्र के अंदर से करीब सात-आठ हजार रुपये गायब थे। आरोप है कि अज्ञात चोर उनकी गोगा मेढ़ी के दानपात्र का ताला तोड़कर रुपये चोरी करके ले गया। जाते समय चोर सीसीटीवी कैमरा भी उखाड़ ले गया। इस शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed