फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   This time the door and door will be illuminated by Indian strings and skirts

इस बार भारतीय लड़ियों व झालर से रोशन होंगे घर-द्वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
This time the door and door will be illuminated by Indian strings and skirts
ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकान के बाहर सजाई गई लड़ियां व झालर। - फोटो : Yamuna Nagar
जगाधरी।
विज्ञापन

दीपावली पर्व पर जहां लोग घरों की सुंदरता रंग रोगन से बढ़ाने में जुटे हैं, वहीं घरों की सुंदरता पर चार चांद लगाने के लिए विद्युत व इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की दुकानें भी सजी हुई हैं। इस बार दीपावली पर मेक इन इंडिया की झलक दिख रही है। चूंकि बाजार में चाइनीज झालर व अन्य उपकरणों नहीं हैं।
घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, कार्यों सहित तमाम भवनों को सजाने के लिए बाजार में विभिन्न रंग बिरंगी लड़ियां व झालर उपलब्ध हैं। यह सभी देसी माल है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है। शहर के तमाम चौक चौराहों व बिजली उपकरणों की दुकानों पर इन दिनों लोगों की भीड़ लग रही है। भारतीय उत्पादों के झूमर, लाइट, लेजर इत्यादि सजावटी उपकरण से लोगों की पहली पसंद हैं। लोगों में भारतीय सामान के प्रति उत्साह देखकर व्यापारियों को इस बार करीब एक करोड़ रुपये के कारोबार की आस है। चौक बाजार स्थित बिजली उपकरण विक्रेता विजय कुमार ने बताया कि अब तक लोग लड़ियों व अन्य सामान की काफी खरीदारी कर चुके हैं। अंतिम दो दिनों में इसकी खरीदारी सबसे ज्याद होगी।
विज्ञापन

हर दाम में उपलब्ध है लड़ियां झालर
बाजार में बिकने वाली रंग बिरंगी लड़ियां व झालर लंबाई व बल्ब की संख्या के अनुसार उपलब्ध है। इसके दाम लंबाई और बल्ब की संख्या पर निर्भर है। दुकानदार विजय कुुमर ने बताया कि इससे पहले बाजार पर चाइनीज लाइटों का कब्जा होता था। यह बेहद सस्ती तो होती थी, लेकिन गुणवत्ता बहुत निम्म होती थी। कई बार लगाते ही फ्यूज हो जाती थी। इस बार भारतीय लड़ियों की खूब मांग है। बाजार में 35 रुपये की भी लड़ी उपलब्ध है। वहीं सौ बल्ब की लड़ी करीब 70 से 80 रुपये में बिक रही है। जबकि झालर की कीमत सौ रुपये लेकर आठ सौ रुपये तक है। इसके अलावा लैंप, रंग-बिरंगी लाइट और लेजर लाइट का 100 रुपये से पांच हजार रुपये तक में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed