फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Third accused of robbing a finance employee arrested

Yamuna Nagar News: फाइनेंस कर्मी से लूटपाट करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Sun, 02 Jun 2024 05:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 02 Jun 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Third accused of robbing a finance employee arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्पेशल सेल की टीम ने बूड़िया थाना क्षेत्र में दड़वा गांव के पास फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी विनित को चाकू दिखाकर उससे नगदी व मोबाइल लूटकर उसे नहर में धक्का देकर फरार होने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में दो आरोपी पहले से गिरफ्तार है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि उनकी टीम ने 25 मई को दड़वा के पास फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को चाकू दिखाकर नगदी व मोबाइल लूटने के मामले में तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सहारनपुर के खोशपुर निवासी किरण पाल उर्फ किरणा उर्फ रोहित के नाम से हुई है। आरोपी इन दिनों चिट्टा मंदिर रोड शांति कॉलोनी में किराये पर रहता था। आरोपी किरण पाल ने ही कंपनी कर्मचारी को लिफ्ट लेने के बहाने रोका था और उसके पीछे बैठकर चाकू लगाकर वारदात को अंजाम दिया था। इंचार्ज ने बताया कि इस मामले में दो आरोपी शुभम व सलाम को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि 25 मई की रात को पुलिस को शिकायत मिली थी कि फतेहपुर गांव निवासी विपिन कुमार बजाज फाइनेंस सेक्टर-17 में रिकवरी एजेंट की नौकरी करता है। वह ड्यूटी से अपने घर जा रहा था। जब वह एक्टिवा पर फतेहपुर नहर पुल के पास पहुंचा तो एक युवक ने उससे लिफ्ट मांगी। उसने युवक को लिफ्ट दी और चल दिए। इसी दौरान युवक ने उसकी पीठ पर चाकू लगा दिया और धमकी देकर नहर की पटरी पर ही चलने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह दड़वा के पास पहुंचे तो वहां युवक के दो अन्य साथी मिले। जिन्होंने मारपीट कर सोने की अंगूठी, चेन, चांदी का कड़ा, मोबाइल व 11 हजार 500 रुपये लूट लिए। इसके बाद इन बदमाशों ने उसे नहर के पानी में धक्का दे दिया और अपनी बाइक पर फरार हो गए। किसी तरह से वह नहर से निकला और घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed