फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   They have made a name for themselves internationally and are now training new players

Yamuna Nagar News: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया नाम, अब तैयार कर रहे खिलाड़ी

Fri, 30 Jan 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 30 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
They have made a name for themselves internationally and are now training new players
कोच रणविजय सिंह। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शहर की चांदपुर कॉलोनी निवासी रणविजय सिंह ने फुटबॉल में जिले का नाम विदेशों तक चमकाया है। वहीं, अब कोच बनकर युवाओं को खेल की बारीकियां सीखा रहे हैं। अपने समय में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे रणविजय सिंह के नाम कई उपलब्धियां दर्ज हैं। वे कोच बनकर छोटे बच्चों के साथ युवाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उनके प्रशिक्षित कई खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं।
रणविजय सिंह ने बताया कि शहर की पेपर मिल कॉलोनी में उनका बचपन बिता है। पेपर मिल की टीम देश भर में अपने खेल के लिए जानी जाती थी और उनके पिता भीम सिंह अपनी टीम के गोल कीपर थे। वह अक्सर पिता का खेल देखने जाया करते थे और यही से फुटबॉल के प्रति उनका रुझान बढ़ा। वह बचपन से फुटबॉल खेल रहे हैं। इस दौरान वे अंडर-13, अंडर-14, अंडर-17 स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया और कई पदक व ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन

उनके राज्य स्तरीय टीम के ट्राॅयल में भाग लिया। इसके बाद उनका चयन अंडर-19 की राज्यीय टीम में हुआ। इस दौरान कई राज्यों से मैच के बाद उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। यहां वे अंडर-19 हरियाणा टीम के कप्तान बने। इसके बाद हरियाणा संतोष ट्रॉफी फुटबॉल टीम के कप्तान बने। इसके अलावा दिल्ली की संतोष ट्रॉफी फुटबॉल टीम के कप्तान भी रहे। कोच रणविजय सिंह अभी हरियाणा की मास्टर्स फुटबॉल टीम के कप्तान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2025 में उत्तराखंड के देहरादून में हुई मास्टर्स नेशनल चैंपियनशिप में टीम को विजेता बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य युवाओं तक फुटबॉल की पहुंच बनाना और जिले को आगे लेकर जाना है। वे अभी स्कोर क्लब और विक्टर क्लब के कोच हैं और उनके पास करीब 200 खिलाड़ी कोचिंग ले रहे हैं और कई राज्य व राष्ट्रीयस्तर पर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं।
----------

ये हैं उपलब्धियां
-अंडर-19 प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला।
-अंडर-19 हरियाणा टीम के कप्तान मणिपुर में खेले।
-हरियाणा संतोष ट्रॉफी फुटबॉल टीम के कप्तान।
-दिल्ली संतोष ट्रॉफी फुटबॉल टीम में चयन और कप्तान बने।
-इंडियन नेशनल फुटबॉल क्लब से दिल्ली लीग में टीम का नेतृत्व कर जीत हासिल की।
-दिल्ली में टोरेंट फुटबॉल कप में प्रतिनिधित्व किया और विजेता बने।
-पश्चिमी बंगाल के मोहम्डन स्पोटिंग के लिए खेले टीम का नेतृत्व।
-अंडर-21 भारतीय फुटबॉल में चयन दक्षिण अफ्रीका में खेले।
-दिल्ली के हिंदुस्तान क्लब की ओर से रोबर्स कप खेले और चैंपियन बने।
-नेशनल लीग ए डिविजन जमशेदपुर टाटा नगर में खेले और उपविजेता।
-हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में यमुनानगर का नेतृत्व किया और चैंपियन बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed