फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There is a long glorious saga of sacrifice and sacrifice of our patriots.

हमारे देश भक्तों के त्याग और बलिदान की एक लंबी गौरवगाथा जुड़ी हुई : ज्ञान चंद गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
There is a long glorious saga of sacrifice and sacrifice of our patriots.
यमुनानगर। जिला पुलिस लाइन में 73 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने राष्ट्र ध्वज फहराने के बाद मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। परेड का नेतृत्व डीएसपी रवि कुंडिया ने किया। समारोह में ड्रम की आवाज पर कैडेटों ने कदमताल किया गया, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गिद्दा और हरियाणवीं डांस के माध्यम सांस्कृतिक रंग दिखाया।
विज्ञापन

ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। हमारे देश भक्तों के त्याग और बलिदान की एक लंबी गौरवगाथा जुड़ी हुई है। देश को आजादी दिलाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद और ऊधम सिंह जैसे अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने लंबा संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि युद्ध के दौरान शहीद हुए हरियाणा के सैनिकों और अर्ध-सैनिक बलों के जवानों की अनुग्रह राशि 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की गई है। इसी प्रकार आईईडी बलास्ट में शहीद होने पर भी अनुग्रह राशि 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की गई है। उन्होंने कहा कि युद्ध अथवा आतंकवादियों से मुठभेड़ या किसी अन्य घटना के दौरान घायल हुए सैनिकों और अर्ध-सैनिक बलों के जवानों की अनुग्रह राशि नि:शक्ता के आधार पर बढ़ाकर 35 लाख रुपये, 25 लाख रुपये और 15 लाख रुपये की गई है। सरकार ने सैनिकों के कल्याण के लिए आठ जिलों में एकीकृत सैनिक सदन बनाने का निर्णय लिया है। जिस पर करीब 100 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक देने के लिए गांवों को लाल डोरा मुक्त किया जा रहा है। इसमें 6309 गांवों को कवर किया जा चुका है। प्रदेश में बीपीएल परिवारों की वार्षिक आय सीमा 1 लाख 20 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख 80 हजार रुपये की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी तरह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाकर 2500 रुपये, 60 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों को भी 2750 रुपये मासिक पेंशन, गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह पर शगुन के रूप में मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत 71 हजार रुपये तथा स्कूल न जा पाने वाले 18 वर्ष के नि:शक्त बच्चों को 1900 रूपये मासिक वित्तीय सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी के विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार योगा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी तथा विभिन्न विभागों द्वारा विकास को दर्शाती 20 झांकियां भी निकाली गई। झांकियों में स्वास्थ्य विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार दिया गया, आई.टी.आई यमुनानगर की झांकी को द्वितीय स्थान तथा शिक्षा विभाग की झांकी को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मार्च पास्ट में शामिल परेड की टुकडिय़ों में सिनियर अंडर आफिसर शिवाली सिकरी के नेतृत्व में एनसीसी लड़कियों की टुकड़ी को प्रथम, ए.एस.आई मीना के नेतृत्व में पुलिस महिला टुकड़ी व कुमारी बबीता के नेतृत्व में गुर्जर कन्या विद्या मंदिर देवधर की बैंड टुकड़ी को द्वितीय तथा कुमारी संध्या के नेतृत्व में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सब्जी मंडी की गर्ल्स गाइड की टुकड़ी को तीसरा पुरस्कार तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमो में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी की छात्राओं के हरियाणवी नृत्य को प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय यमुनानगर की छात्राओं के गिद्दा नृत्य को द्वितीय व राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैम्प के विद्यार्थियों के देशभक्ति गीत को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed