फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The woman was murdered by strangulation

Yamuna Nagar News: गला घोंटकर की गई थी महिला की हत्या

Sat, 14 Mar 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 14 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
The woman was murdered by strangulation
यमुनानगर। बूड़िया थाना क्षेत्र के फतेहपुर पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर में 5 मार्च को मिली अज्ञात महिला की लाश के मामले में नया खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 5 मार्च की सुबह दड़वा माजरी निवासी नसरीन ने नहर में एक महिला का शव तैरता देखा था और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर बूड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। उस समय महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस के अनुसार महिला के हाथों में चूड़ियां और अंगूठियां, गले में मंगलसूत्र व मोती की माला तथा पैरों में पाजेब थी। इसके अलावा दोनों हाथों पर राजेश और डिबिया नाम गुदे हुए मिले हैं, जिससे उसकी पहचान के सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

शव को यमुनानगर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में गर्दन पर दबाव के निशान और शरीर पर चोट के निशान पाए गए, जिससे हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आसपास के जिलों में महिला की पहचान के लिए सूचना भेजी है और मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed