फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The routes for Kanwar Yatra have been divided into five sectors

Yamuna Nagar News: कांवड़ यात्रा के मार्गाें को पांच सेक्टरों में बांटा

Sun, 13 Jul 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 13 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The routes for Kanwar Yatra have been divided into five sectors
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस की ओर से कई तरह के प्रबंध किए गए हैं। एक ओर जिन मार्गों से जिले में कांवड़ियों का आना जाना रहेगा, उन मार्गाें को पांच सेक्टरों में बांट वहां सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। वहीं डीएसपी मुख्यालय कवलजीत सिंह को कांवड़ यात्रा में सुरक्षा कार्यों देखने के लिए नोडल अधिकारी बना दिया गया है।
एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की ओर से शिविर भी लगाए जाते हैं। इनके आसपास कांवड़ियों की भीड़ होती है। इससे मार्ग अवरूद्ध न हो, इसलिए पुलिस ड्यूटी रहेगी। शिविरों के आसपास सूचना पट्ट भी लगाए जाएंगे, ताकि किसी तरह के हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन

मार्ग पर लगे शिविरों और हर दो किलोमीटर पर वाहनों की स्पीड कम करने के लिए अवरोधक बनाए जाएंगे व होर्डिंग्स भी लगवाए जाएंगे। कांवड़ यात्रा सुचारू रूप से चले, इसके लिए दो वॉच टावर लगाए गए हैं। इन पर दूरबीन से लैस पुलिस कर्मचारी होंगे। इसके अतिरिक्त दस क्रेन, नौ एंबुलेंस, नौ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां व छह रिकवरी वैन 24 घंटे रहेगी, ताकि आपातकालीन स्थिति में इनका प्रयोग किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई भी पुलिसकर्मी कांवड़ यात्रियों से खराब व्यवहार नहीं करेगा, इसके लिए उन्हें दिशा निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान सात ईआरवी व 22 राइडर गश्त पर रहेंगे। सभी राइडर वाॅकी टाकी सैट के साथ होंगे। यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए 19 नाके लगाए गए हैं। नाका कलानौर पर भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed