फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The revolutionary of the union will give his life, not his land: Rattan Mann

यूनियन का क्रांतिकारी जान दे देगा, जमीन नहीं : रतन मान

Tue, 10 Jun 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 10 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The revolutionary of the union will give his life, not his land: Rattan Mann
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने कहा कि सरकार के मंशा किसानों के प्रति ठीक नहीं है। सरकार कॉरपोरेट घरानों से मिलकर किसानों की जमीनों को छीनना चाहती है, लेकिन भारतीय किसान यूनियन का एक-एक क्रांतिकारी अपनी जान दे देगा, पर जमीन नहीं देंगा। रतन मान सोमवार को गांव धौडंग में सोमवार को जिला कार्यालय का शुभारंभ पर पहुंचे थे।
कार्यक्रम में रतन मान ने किसानों से कहा कि अपनी फसल व नस्ल को बचाने के लिए संगठन का एक-एक सिपाही हर कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। यमुनानगर में संगठन की बहुत बड़ी टीम है, जो जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में किसान के हर मुद्दे को लेकर चलती है। गांव धौडंग में जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इसमें किसानों के मुद्दों को लेकर फैसले होंगे। कार्यालय की जिले में पहल की गई है। इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। संगठन को मजबूत रखें। सरकार किसानों के संगठन को जातियों में बांटकर तोड़ना चाहती है। जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि जिले में यह कार्यालय किसानों की समस्याओं के लिए बनाया गया है। पूरे जिले में विपक्ष नाम की चीज नहीं है। आज प्रदेश में किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। किसान खाद के लिए भटकते फिर रहे हैं। सरकार झूठी वाहवाही लूट रही है।
विज्ञापन

कोई किसानों की आवाज उठाने वाला नहीं है। विपक्ष की भूमिका भी पूरे देश व प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन का संगठन कर रहा है। किसी की बहकावे में ना आकर अपने संगठन को मजबूत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों व मजदूरों को अगर कोई समस्या हो तो जिला कार्यालय में आकर बताएं। जिला के हर ब्लॉक में भारतीय किसान यूनियन के कार्यालय खोले जाएंगे। मौके पर कुरुक्षेत्र प्रधान मदनपाल, सुरेंद्र सांगवान, कैथल प्रधान गुरनाम सिंह सहारण, श्याम सिंह मान, मैहताब कादियान, रूप अंबाला, राहुल संधाय, विनोद गुर्जर तेलीपुरा, मानसिंह मजाफत, जसबीर पांडो, महेंद्र कांबोज चमरौडी, यादविंदर कांबोज जयपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed