फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The problem of corn seeds was told to the minister

Yamuna Nagar News: मंत्री को बताई मक्के के बीज की समस्या

Fri, 07 Feb 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 07 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The problem of corn seeds was told to the minister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। मार्केट कमेटी का औचक निरीक्षण करने के दौरान ही कनीपला के किसान चांद राम सैनी ने मक्के का बीज न मिलने की समस्या को कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के समक्ष रखा। इसका कड़ा संज्ञान लेते हुए श्याम सिंह राणा ने इस बारे में कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. आदित्य डबास से मोबाइल पर बात करके किसानों को पर्याप्त मात्रा में मक्की का बीज व खाद आदि उपलब्ध करवाने को कहा।
चांद राम सैनी ने मंत्री को बताया कि साढौरा अनाज मंडी में दो दुकानों पर मक्के का बीज मिलता है, लेकिन दोनों ही दुकानदार स्थानीय किसानों को देने के बजाय कालाबाजारी कर रहे हैं। मंत्री ने अधिकारियों को इस बारे में जांच करने के निर्देश दिए। इसी दौरान सैलर मालिक संघ के प्रधान अरविंद अग्रवाल ने एफसीआई के लोकल गोदामों में चावल रखने की समस्या को मंत्री के समक्ष रखा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोकल गोदामों में चावल रखने की जगह न होने के कारण उन्हें करनाल चावल भेजने पर प्रति ट्रक 16 हजार किराया देने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस तरह उन्हें काफी नुकसान हो रहा है। मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस समस्या के समाधान के लिए वह सीएम नायब सैनी से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनाज मंडी के प्रधान प्रदीप वर्मा ने भी मंडी में अनाज रखने के लिए प्लेटफार्म की कमी बारे मंत्री को अवगत करवाया। इसके अलावा मंडी में जल निकासी सही न होने के कारण जलभराव की समस्या को भी मंत्री को अवगत कराया। वहीं मंडी में सरसों, सूरजमुखी व मक्की की खरीद भी शुरु करवाने की मांग की गई। मंत्री ने अनाज मंडी में जल्द ही अटल रसोई शुरु किए जाने की बात कही। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित जैन, नवीन भसीन, मनीष गर्ग, मुकेश गर्ग, पवन सैनी व प्रवीण गर्ग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed