फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The police caught the thief who stole three bikes

Yamuna Nagar News: तीन बाइकें चुराने वाले चोर को पुलिस ने दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
The police caught the thief who stole three bikes
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी की दो बाइक बरामद हुई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम देने के लिए टाउन पार्क सेक्टर 18 हुड्डा के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर एएसआई हुसन, मुख्य सिपाही रणधीर, हरबिलास, रविंद्र, नरेश की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर एक युवक को काबू किया। जिसकी पहचान गांव लाकड़मय प्रतापपुर निवासी सुरजीत उर्फ छोटा के नाम से हुई। बाइक चोरी की दो वारदातों को कबूल किया। आरोपी से चोरी की तीन बाइक बरामद की गई। आरोपी ने एक बाइक अक्तूबर 2023 को व्यासपुर अस्पताल से चोरी की थी। इसके अतिरिक्त आरोपी ने एक बाइक दिसंबर 2014 को टाउन पार्क सेक्टर 18 हुडा के पास से चोरी की थी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed