फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Misdeed with 13 year old girl in Yamunanagar of Haryana

पति-पत्नी ने कई लड़कों से करवाया 13 साल की बच्ची का दुष्कर्म, छह माह की गर्भवती हुई फिर भी नहीं छोड़ा

Fri, 16 Apr 2021 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Apr 2021 12:06 AM IST
सार

गर्भवती होने के बाद भी लगातार शारीरिक संबंध बनाए जाने के चलते लड़की की हालत बिगड़ गई। मंगलवार को बच्ची की मां और पिता उसे सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने बच्ची के गर्भवती होने की जानकारी दी।

विज्ञापन
Misdeed with 13 year old girl in Yamunanagar of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक दंपती द्वारा 13 साल की लड़की से अलग-अलग लड़कों के साथ गलत काम करवाने का मामला प्रकाश में आया है। इस दौरान बच्ची गर्भवती हो गई। इसके बावजूद भी आरोपी बाज नहीं आए और छह महीने की गर्भवती बच्ची के शरीर को हवस के भूखे लोगों के पास भेजते रहे।

विज्ञापन

 

गर्भवती होने के बाद भी लगातार शारीरिक संबंध बनाए जाने के चलते लड़की की हालत बिगड़ गई। मंगलवार को बच्ची की मां और पिता उसे सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने बच्ची के गर्भवती होने की जानकारी दी।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर चाइल्ड लाइन की निदेशिका अंजू बाजपेयी पहुंची और बच्ची की काउंसलिंग करके उससे सारी जानकारी ली। बच्ची ने चाइल्डलाइन के सामने खुद के साथ हुई पूरी खौफनाक कहानी बयां की। इस संबंध में बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी महिला और उसके पति और अन्य अनजान लड़कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- घातक हुआ कोरोना : हरियाणा सरकार ने रद्द की 10वीं की बोर्ड परीक्षा, 12वीं पर अभी फैसला नहीं

एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने गांधीनगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दो बच्चों व पत्नी के साथ किराये पर रहता है। वह क्षेत्र की एक प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता है, जबकि उसकी पत्नी घरों में काम करती है। उसकी 13-14 साल की बड़ी लड़की सरकारी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती है। उसकी तबीयत कई दिन से खराब चल रही थी। जब उसकी मां ने उससे इस बारे में पूछा तो उसने बताया हमारे मकान के साथ पहले एक दंपती किराये पर रहता था लेकिन अब वह वहां से चला गया है।

आरोपी महिला उसे अपने घर बुलाकर ले जाती थी। दोनों उसे बाइक पर बिठाकर घुमाने के बहाने दूसरे स्थान पर ले जाता था। सबसे पहले आरोपी महिला व उसके पति ने उसे एक लड़के के साथ कमरे में बंद कर दिया। जहां आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लगातार वे पति पत्नी बच्ची को अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग लड़कों से गलत काम करवाने ले जाती थी।

यह भी पढ़ें- कैमरे में कैद घटना : हरियाणा में घर लौट रही बुजुर्ग महिला पर सांड ने बोला हमला, पटक कर ले ली जान

पीड़िता ने परिवार को बताया आरोपी उसे दोपहर के समय ले जाता था। रात को लेकर आता था। बेटी की तबीयत खराब होने पर 12 अप्रैल को पीड़िता के परिवार ने आरोपी महिला से बात की तब उसने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। दवाई लेने से सब ठीक हो जाएगा। इतना ही नहीं पीड़िता के माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता के मुताबिक वह आरोपियों को पहचान सकती है। पीड़िता का मेडिकल कराने पर वह छह माह के गर्भ से निकली है। पुलिस ने मामले में आरोपी दंपती को नामजद करते हुए कुछ अन्य लड़कों पर केस दर्ज किया है। गांधीनगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर मामला दर्जकर लिया है। महिला जांच अधिकारी के माध्यम से मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल करवाया गया है। चाइल्ड हेल्पलाइन भी मामले की देखरेख कर रहा है। जल्द ही आरोपियों को पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

बच्ची के साथ बहुत ही गलत हुआ है। उसने लगातार शारीरिक संबंध बनाए जाने का खुलासा किया है। आरोपी पति पत्नी रुपये कमाने के लिए उससे गलत काम करवाते थे या फिर कोई और वजह थी, यह तो जांच का विषय है। बच्ची करीब छह माह की गर्भवती है, इसलिए उसका गर्भपात भी नहीं करवाया जा सकता। फिलहाल बच्ची की काउंसलिंग की जा रही है। अंजू बाजपेयी, चाइल्ड लाइन निदेशिका, यमुनानगर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed