फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The miscreants were not released due to non-receipt of CT scan report

Yamuna Nagar News: सीटी स्कैन रिपोर्ट न मिलने से बदमाशों को नहीं मिली छुट्टी

Wed, 30 Apr 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 30 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The miscreants were not released due to non-receipt of CT scan report
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए दोनों बदमाशों की सीटी स्कैन रिपोर्ट नहीं मिलने से अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली। घायल हुए मारवा खुर्द निवासी रजत उर्फ रिंकू व यतिन का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
थाना सदर जगाधरी प्रभारी तरसेम का कहना है कि सोमवार को मशीन खराब होने के बाद मंगलवार को दोनों घायलों का सीटी स्कैन कराया गया है। जिसकी बुधवार को रिपोर्ट आने की संभावना है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस कस्टडी में लेकर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार देर शाम को तीनों बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए जगाधरी गोरी शंकर मंदिर के समीप बनी ब्रांड असेसरी की मोबाइल दुकान पर पहुंचे थे। दो नकाबपोश बदमाश दुकान के अंदर चले गए, तीसरा बाइक पर बाहर ही इंतजार कर रहा था। अंदर आते ही दोनों बदमाशों ने दुकानदार के सामने पिस्टल तान दी और नकदी देने की बात कही, लेकिन दुकानदार के मना करने के बाद एक बदमाश दराज को खंगालने लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी उसकी नजर वहां रखे बैग पर गई, जिसमें करीब 12 से 13 लाख रुपये के मोबाइल थे। बदमाशों ने उस बैठ को उठा लिया और उसे लेकर फरार हो गए। इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची। दुकानदार के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज को देखकर बदमाशों को जल्द पकड़ने की बात कहते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई।
इसी बीच सीआईए 2 की टीम को सूचना मिलती है कि लूट को अंजाम देने वाले तीनों बदमाश महलांवाली व शाहपुर रोड के नजदीक मौजूद हैं। सीआईए व पुलिस की टीमों ने महलांवाली से शाहपुर रोड पर नाकाबंदी कर जांच शुरू की। यहां पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने बाइक नहीं रोकी। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर एक फायर किया।

ऐसे में गोली पुलिस की गाड़ी के शीशे को तोड़ कर आरपार हो गई और गाड़ी में बैठे पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। जवाबी में पुलिस ने फायर किए तो गोली दोनों बदमाशों की टांगों पर जाकर लगी और वे घायल होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर दोनों बदमाशों को दबोच लिया। तीसरा फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed