फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The minister listened to the problems of the people by holding a court.

Yamuna Nagar News: दरबार लगाकर मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
The minister listened to the problems of the people by holding a court.
जगाधरी। स्कूल शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने अपने निवास स्थित कार्यालय में लोगाें से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान जिले सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों व शहरों से लोग समस्याएं लेकर पहुंचे थे। मंत्री ने लोगों की शिकायतें व समस्याएं सुनकर अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। वहीं कई समस्याओं का समाधान करने के लिए योजना बनाने का आश्वासन दिया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बीपीएल श्रेणी में बिजली बिल की शर्त हटाने से प्रदेश के लोगों को बड़ी राहत मिली है। इससे गरीब परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। सरकार गरीब और जरूरतमंद लोगों की भलाई व उत्थान के लिए योजनाएं चला रही है।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकांश लोग बिजली, नगर निगम, पुलिस, शिक्षा, जन स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी व अन्य समस्याएं लेकर आए थे। जिसमें अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। वहीं कुछ शिकायतों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कॉल पर निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों के काम को प्राथमिकता दें। काम लेकर आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान जगाधरी भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, आईटी सेल जगाधरी अध्यक्ष पीयूष गोगियान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल गढ़ी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed