फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The importance of Hindi was highlighted through essay and slogan writing

Yamuna Nagar News: निबंध और नारा लेखन से बताया हिंदी का महत्व

Wed, 16 Sep 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 16 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
The importance of Hindi was highlighted through essay and slogan writing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल राष्ट्रीय महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान निबंध लेखन और नारा लेखन गतिविधियां करवाई गईं, इसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम हिंदी विभाग की ओर से करवाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, सम्मान और जागरूकता की भावना विकसित करना रहा। प्राचार्य डॉ. मनोहर गोयल ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

प्राचार्य ने देवनागरी लिपि के विकास और हिंदी के प्रचार-प्रसार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संप्रेषण का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और भावनाओं को अभिव्यक्त करने वाली समृद्ध भाषा है। डिजिटल और वैश्विक दौर में हिंदी के व्यापक प्रयोग को बढ़ावा देना सभी का दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने हिंदी साहित्यकारों के योगदान पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राजनीति शास्त्र और इतिहास विभाग ने सहयोग किया। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. प्रकाश, सहायक प्रो. अभिलव, प्रो. सागर और हिंदी विभाग की सहायक प्रो. दीपमाला ने विद्यार्थियों को हिंदी की महानता व सांस्कृति महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed