फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The executive officer accused the senior deputy mayor and the cleaning inspector of indecency and speaking caste words.

कार्यकारी अधिकारी ने वरिष्ठ उप महापौर व सफाई निरीक्षक पर लगाया अभद्रता व जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
The executive officer accused the senior deputy mayor and the cleaning inspector of indecency and speaking caste words.
यमुनानगर। नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी सुशील भुक्कल ने वरिष्ठ उप महापौर प्रवीण शर्मा व सफाई निरीक्षक पर गाली गलौज करने व जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप लगाया है। कार्यकारी अधिकारी ने इस संबंध में शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है। उप पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र मामले की जांच कर रहे है। उधर, वरिष्ठ उप महापौर प्रवीण शर्मा व सफाई निरीक्षक अमित कांबोज ने आरोपों को निराधार बताया है। उधर मामले को लेकर नगर निगम कार्यालय में दिनभर बैठकों का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यकारी अधिकारी सुशील भुक्कल ने शहर पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वीरवार को वह अपने कार्यालय में मौजूद थे। वरिष्ठ उप महापौर प्रवीण शर्मा उर्फ पिन्नी व सफाई निरीक्षक अमित कांबोज पहुंचे। यहां पर काम कराने को लेकर उनसे बहस हो गई। आरोप है कि इस दौरान वरिष्ठ उप महापौर ने उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज करनी शुरू कर दी। इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर व सफाई निरीक्षक अमित कांबोज ने उनके साथ अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्द कहे। जिससे वह काफी परेशान हैं। इसको लेकर उन्होंने महापौर मदन चौहान व निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा को भी बताया। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। उधर इस मामले को लेकर शुक्रवार को दिनभर निगम में बैठकों का दौर चलता रहा। लेकिन मामला नहीं सुलझा।
विज्ञापन

वरिष्ठ उप महापौर प्रवीण शर्मा का कहना है कि उन पर लगाए आरोप गलत व बेबुनियाद है। उन्होंने कार्यकारी अधिकारी से कोई अभद्रता नहीं की है। जनता के कार्यों को लेकर बातचीत की गई थी। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक अमित कांबोज ने भी आरोपों का गलत बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने अधिकारी के साथ बातचीत की थी। लेकिन किसी को कोई गलत शब्द नहीं कहे गए।

शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि निगम के कार्यकारी अधिकारी की ओर से शिकायत आई थी। जिसमें उन्होंने वरिष्ठ उप महापौर व निगम सफाई निरीक्षक पर आरोप लगाए है। इस शिकायत पर जांच उप पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed