फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The Employees' Union extended support to the firefighters

Yamuna Nagar News: कर्मचारी संघ ने दमकल कर्मियों को दिया समर्थन

Wed, 22 Apr 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 22 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The Employees' Union extended support to the firefighters
दमकल केंद्र के बाहर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबो​धित करते वक्ता। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर आठ अप्रैल से चल रही राज्यव्यापी हड़ताल मंगलवार को जिला प्रधान विजेंद्र सिंह की देखरेख में 14वें दिन में प्रवेश कर गई। इंडस्ट्री एरिया स्थित मुख्य दमकल केंद्र पर धरना जारी रहा। वहीं दमकल कर्मियों को नगर पालिका कर्मचारी संघ ने मौके पर पहुंचकर समर्थन दिया।
जिला सचिव रिंकू कुमार की अगुववाई नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने दमकल कर्मचारियों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला प्रधान प्रवेश परोचा और शाखा प्रधान पपला ने कहा कि सरकार यदि समय रहते कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं करती है तो नगर पालिका कर्मचारी संघ भी काम बंद हड़ताल करने को मजबूर होगा।
विज्ञापन

अग्निशमन यूनियन के महासचिव गुलशन भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार अकुशल कर्मचारियों से काम करवा रही है, जिससे हादसे हो रहे हैं। उन्होंने हाल ही में इस्माइलपुर में आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी के मंडेबर गांव में मकान से टकराने की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह लापरवाही का परिणाम है, जिसमें एक होमगार्ड घायल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारद्वाज ने बताया कि राज्य कमेटी के निर्णय अनुसार 22 अप्रैल से विधायकों और मंत्रियों को ज्ञापन सौंपने का अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके तहत कल विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद 27 अप्रैल से मुख्य दमकल केंद्र पर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
यूनियन की प्रमुख मांगों में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों को शहीद का दर्जा, आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी, कच्चे कर्मचारियों को नियमित करना और ट्रांसफर नीति में राहत शामिल है। नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन अब पूरे दमकल विभाग के भविष्य और सुरक्षा का मुद्दा बन चुका है।

विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने भी समर्थन दिया है। वहीं बढ़ती गर्मी के बीच आग लगने की घटनाओं में इजाफा हो रहा है, जिससे हड़ताल के कारण आपात सेवाएं प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इस मौके पर महिपाल सौदे, प्रेम प्रकाश, राजबीर पिंडोरा, मीनाक्षी शर्मा सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed