फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The driver was beaten on the way by taking an ambulance on rent

किराये पर एंबुलेंस लेकर चालक को रास्ते में पीटा, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
The driver was beaten on the way by taking an ambulance on rent
यमुनानगर। तीन लोगों ने चंडीगढ़ से रादौर के लिए प्राइवेट एंबुलेंस ली। एंबुलेंस में सवार लोगों व रास्ते में पहले से खड़े उनके साथियों ने नाहरपुर के पास एंबुलेंस चालक से मारपीट की। साथ ही एंबुलेंस को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। थाना जठलाना पुलिस ने एंबुलेंस चालक की शिकायत पर हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में सेक्टर-32 के ब्लॉक 2002 निवासी भाग सिंह ने थाना जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-32 की पीजीआई पर प्राइवेट एंबुलेंस चलाता है। दोपहर के समय वह अपनी एंबुलेंस लेकर पीजीआई की पार्किंग में खड़ा था। उसी समय चार लोग आए जिनमें दो औरतें, एक बच्चा भी शामिल था। वह कहने लगे कि उन्हें यमुनानगर के रादौर जाना है। वह उन्हें एंबुलेंस में बिठाकर रादौर के लिए चल दिया। जब हम शहजादपुर के पास पहुंचे तो वहां पर एक ढाबा पर रुककर उन चारों ने खाना खाया। इसके बाद वह रादौर के लिए चल दिए। जब वह रादौर से जठलाना रोड पर नाहरपुर व नाचरौन के पास पहुंचे तो एंबुलेंस में बैठे लोगों ने एंबुलेंस रोकने को कहा। जैसे ही उसने एंबुलेंस रोकी तो वहां पर पहले से ही तीन लड़के अपने हाथों में डंडे, रॉड व कुल्हाड़ी लेकर खड़े थे। जिन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उनमें से एक ने लोहे की रॉड उसकी कमर में मारी।
विज्ञापन

इसके अलावा आरोपियों ने उसकी एंबुलेंस को भी काफी नुकसान पहुंचाया। एंबुलेंस में बैठे लोगों ने भी उसके साथ मारपीट की। इसके बाद सभी आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर कुछ दूरी पर खड़ी सफेद रंग की कार में बैठक कर भाग गए। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल भाग सिंह को सीएचसी रादौर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर यूनिस अली ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed