फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The collision killed in trolley stacked Cantor, Two killed, one injured

खड़ी ट्राली में कैंटर ने मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल

Sat, 12 Jul 2014 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर। Updated Sat, 12 Jul 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे टायर बदल रहे युवकों की ट्राली में कैंटर ने टक्कर मारी, जिससे दोनों युवक ट्राली की चपेट में आ गए। वहीं कैंटर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसा नेशनल हाईवे-73 ए पर शेरपुर मोड़ के पास हुआ। राहगिरों ने घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में घायल युवकों ने दम तोड़ दिया, जबकि कैंटर चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि चालक को कैंटर की बॉडी काटकर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी।
विज्ञापन


उर्जनी निवासी संदीप व सुखबीर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर जा रहे थे। शेरपुर मोड़ के पास ट्राली का पहिया पंक्चर हो गया, जिसे वह सड़क किनारे बदलने लगे। इस दौरान पीछे से आ रहे कैंटर ने ट्राली में टक्कर मार दी। जिससे संदीप और सुखबीर ट्राली की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। हादसे के बाद लोगों ने युवकों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कैंटर के अगले हिस्से को कटवाकर चालक को बाहर निकाला।


पीएचसी में तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। जबकि कैंटर चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायल स्थल की जांच कर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed