{"_id":"6855fd93b9c47bd24405bc2b","slug":"the-chief-sanitation-inspector-inspected-the-drains-and-checked-the-cleanliness-system-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-139648-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मुख्य सफाई निरीक्षक ने नालों का निरीक्षण कर जांची सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मुख्य सफाई निरीक्षक ने नालों का निरीक्षण कर जांची सफाई व्यवस्था
Sat, 21 Jun 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 21 Jun 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। मानसून से पूर्व सभी नालों की सफाई सुनिश्चित करने को लेकर मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन ने शुक्रवार को वार्ड 17 व 18 के विभिन्न नालों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था जांची। जिन स्थानों पर नाले में गंदगी जमा मिली, ठेकेदार को बुलाकर उसे तुरंत साफ कराया गया।
मेयर सुमन बहमनी व नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी के निर्देशों पर मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन वार्ड 18 के पार्षद उज्जवल ठाकुर, सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा व अन्य के साथ शुक्रवार को पहले वार्ड नंबर 18 के फर्कपुर पहुंचे। यहां उन्होंने नालों की सफाई का निरीक्षण किया। कई स्थानों नालों में गाद मिली। मुख्य सफाई निरीक्षक ने संबंधित ठेकेदार को तुरंत नाले की गहराई तक सफाई करने के निर्देश दिए। यहां उन्होंने कई नालों का जायजा लिया। इसके बाद मुख्य सफाई निरीक्षक ने जोडियो में रादौर रोड स्थित बड़े नाले का निरीक्षण किया। जोड़ियो गुरुद्वारा के समीप नाले में गंदगी मिली। मुख्य सफाई निरीक्षक ने ठेकेदार को तुरंत जेसीबी लगाकर सफाई कराने के निर्देश दिए। जिसके बाद ठेकेदार ने नाले को साफ किया। इसके बाद वह पार्षद व स्थानीय निवासियों के साथ गुरुद्वारा के नजदीक बने आईपीएस इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन पर पहुंचे। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह पंपिंग स्टेशन बंद है। जिसके चलते फर्कपुर, कुलदीप नगर, तारापुरी, ससौली, रामनगर व आसपास के क्षेत्रों में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। निगम अधिकारियों ने बताया कि बारिश के समय पंपिंग स्टेशन शुरू कर दिया जाता है।