फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The accused arrested for providing hotel room to the shooters

Yamuna Nagar News: फायरिंग करने वालों को होटल में कमरा दिलाने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Aug 2023 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 27 Aug 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
The accused arrested for providing hotel room to the shooters
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सीआईए दो की टीम ने कन्हैया साहब चौक पर स्टडी वीजा सेंटर पर फायरिंग करने के मामले में जिला करनाल के ओगंद निवासी आशीष उर्फ आशु को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को होटल में कमरा दिलाया था। आरोपी को वारदात के बारे में पता था, लेकिन उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया था। अदालत में आरोपी को जेल भेज दिया।
सीआईए दो टीम के इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी आशीष उर्फ अशोक गिरफ्तार किया है। आरोपी आशीष को पता था कि शूटर शिवम को शहर में वारदात करनी है और उन्हें रात को रहने के लिए कमरा चाहिए। आशीष ने छोटी लाइन स्थित है, एक होटल में कमरा दिलवाया।
विज्ञापन

उसके बाद आरोपियों ने अगले दिन वारदात की और मौके से फरार हो गए। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों ने 12 अगस्त को चौधरी देवीलाल मार्केट स्थित वीजा स्टडी सेंटर पर फायरिंग की थी और अगले दिन फिरौती मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed