फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tender worth crores recalled, city will develop

Yamuna Nagar News: करोड़ों के टेंडर रिकॉल, होगा शहर का विकास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Tender worth crores recalled, city will develop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के ज्यादातर विकास कार्य टेंडर में लटक गए हैं। क्योंकि उनके लिए एजेंसियां, सोसाइटियां व ठेकेदार नहीं मिल रहे। जिस पर मजबूरन नगर निगम अफसरों को टेंडर रिकॉल करने पड़ रहे हैं। ऐसे ही 2.04 करोड़ रुपये के कामों के टेंडर रिकॉल किए हैं। इसमें वार्ड आठ, 11, 12, 13, 15, 16, 19 के काम शामिल हैं। बता दें कि जिन 2.04 करोड़ रुपये के टेंडर रिकॉल हुए हैं, उनमें वार्ड 13 में 15.45 लाख रुपये से शहीद रॉकी हर्बल पार्क व लाडो पार्क के स्वागत द्वार का निर्माण, वार्ड 12 में 60.56 लाख रुपये से फौजी कांटा से ताजकपुर गांव तक सड़क का निर्माण, वार्ड आठ में 31.71 लाख रुपये से मॉडल टाउन में एमएलए निवास के पीछे सोसायटी ग्राउंड का नवीनीकरण, वार्ड 19 में 7.36 लाख रुपये से ससौली गांव में ज्वाला माता मंदिर समीप स्वागत द्वार का निर्माण, वार्ड 15 में 2.96 लाख रुपये से छोटी लाइन रोड पर कवर्ड ड्रेन का निर्माण, वार्ड 16 में 1.66 लाख रुपये से राजा गार्डन में हीरा पेट्रोल पंप समीप चाहरदीवारी का निर्माण, वार्ड 13 में 41.17 लाख रुपये से ममीदी श्मशान घाट समीप रिवेन्यू रास्ते की दीवार का निर्माण, वार्ड 11 में 25.46 लाख रुपये से सुरेश पाल के घर से कंडेला क्रिकेट अकादमी तक वाया दड़वा गांव रोड रास्ते का निर्माण, 17.81 लाख रुपये से हमीदा हेड से पुराने कचरे का उठान कर कैल कचरा प्लांट में शिफ्टिंग का काम है।

बार-बार लग रहे टेंडर, कब लगेंगे काम
नितर्वमान पार्षदों में रामआसरार भारद्वाज, विनोद मरवाह, निर्मल चौहान ने कहा कि साल भर से नगर निगम अफसर बार बार टेंडर लगाकर इतिश्री कर रहे हैं, पर टेंडर प्रक्रिया जल्द सिरे चढ़ाने के प्रयास नहीं हो रहे। जिसका खामियाजा वार्ड व शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शहर के लिए जो कार्य जरूरी हैं, उनके प्राथमिकता से लेकर टेंडर किए जा रहे हैं। इसमें नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।- आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed