{"_id":"68dae04d11633768650605ff","slug":"swati-got-first-place-in-waste-to-art-competition-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-144686-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता में स्वाति को पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता में स्वाति को पहला स्थान
विज्ञापन
प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागियों के साथ शिक्षिकाएं। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। हिंदू गर्ल्स कॉलेज में 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी की ओर से स्वच्छ भारत दिवस के उपलक्ष्य में वेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता करवाई गई। वहीं, स्वच्छता को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। प्रतियोगिता में स्वाति ने पहला, आंचल ने दूसरा और वंशिका व आंचल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्षा डाॅ. पिंकी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम प्राचार्या मोनिका खुराना के नेतृत्व और एनसीसी अधिकारी कैप्टन निधि सैनी की देखरेख में हुआ। प्राचार्या ने कहा कि जिस प्रकार हम रोज स्वयं को स्वच्छ रखते हैं, उसी तरह हमें अपने आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ रखना होगा। यह हमारी नैतिक जिम्मेवारी है। यदि हम अपने इस कर्तव्य का निष्ठा पूर्वक निर्वाह करेंगे, तभी हम अपने आने वाली पीढ़ी को एक स्वस्थ और सुंदर वातावरण प्रदान कर पाएंगे।
कैप्टन निधि सैनी ने कैडेट्स को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा का थीम स्वच्छोत्सव है। यह थीम स्वच्छता को एक त्योहार की तरह मनाने तथा इसे जन भागीदारी से जोड़कर देश को स्वच्छ बनाने का सामूहिक प्रयास है। इस दौरान छात्राओं ने रैली निकाल लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। प्राचार्या ने विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।