फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students were made aware about prevention from diarrhea

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को डायरिया से बचाव के लिए किया जागरूक

Sun, 04 Aug 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 04 Aug 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Students were made aware about prevention from diarrhea
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। केंद्रीय विद्यालय कपालमोचन में प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. शमा परवीन ने डायरिया से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को डायरिया के बारे में जानकारी देने के साथ बचाव के लिए जागरूक किया गया।
डाॅ. शमा ने बताया कि डायरिया में उलटी-दस्त होते हैं, जिसे हमें हलके में नहीं लेना चाहिए। यह तीन प्रकार से होता है। एक्यूट डायरिया लगातार होने वाला डायरिया, क्रोनिक डायरिया, जिसमें वायरल होता हैं। आईबीडी आंतों में होने वाली एक समस्या है। इसमें मल में खून आना व बार-बार पतला मल आना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

जब आपका पाचन तंत्र कमजोर पड़ जाता हैं तो आपको डायरिया के लक्षण नजर आने लग जाते हैं। जैसे जी मचलाना, पेट में मरोड़ उठना, दस्त लगना, सूजन, बुखार, कम पेशाब आना, मुंह का सूखना, सिर दर्द, थकान, सुस्ती, अधिक नींद आना ऐसे लक्षण जल्द डायरिया होने के होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. शमा ने केंद्रीय विद्यालय के छात्रों को ऐसी स्थिति में पेय पदार्थ अधिक मात्रा में लेने, ओआरएस का घोल बार-बार लेनेे की सलाह दी ताकि आपके शरीर में पानी की मात्रा कम न हो। सभी आशा वर्कर एक जुलाई से 31 अगस्त तक घर-घर जाकर दस्त रोगी की पहचान करेंगी। मौके पर स्कूल प्रिंसिपल अरूण कुमार, बीईईओ गुरदेव सिंह, सुषमा गुलाटी, एएनएम दीपिका व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed